जाते-जाते फडणवीस ने बताया भाजपा का स्ट्राइक रेट, जनादेश के लिए जनता को कहा शुक्रिया
जाते-जाते फडणवीस ने बताया भाजपा का स्ट्राइक रेट, जनादेश के लिए जनता को कहा शुक्रिया
Share:

मुंबई: 80 घंटे तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार शाम लगभग 4 बजे देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। प्रेस वार्ता में उन्होंने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि 2014 चुनाव के मुकाबले 2019 में भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा। उन्होंने भाजपा नीत एनडीए को निर्णायक जनादेश के लिए आवाम का आभार भी व्यक्त किया।

24 अक्तूबर को चुनाव परिणाम आने के बाद भी फडणवीस ने कुछ इसी प्रकार का तर्क दिया था। तब उन्होंने कहा था कि भाजपा-शिवसेना के बीच पहले ही निर्धारित है कि सत्ता का बंटवारा किस प्रकार होगा। चुनाव परिणामों के बाद फडणवीस ने सतारा लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उदयराजे भोसले और परली विधानसभा सीट पर पंकजा मुंडे की शिकस्त पर हैरत जताई थी। साथ ही जनादेश के लिए आवाम का आभार भी जताया था। बहरहाल, चुनाव परिणामों के ठीक एक महीने 2 दिन बाद फडणवीस को जिस अंदाज में इस्तीफा देना पड़ा है, उस बारे में शायद ही उन्होंने कभी सोचा होगा।
 
भाजपा का स्ट्राइक रेट :- 
2014 में शिवसेना से मतभेद के बाद भाजपा ने कुल 260 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ा था और 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस समय भाजपा का जीत का स्ट्राइक रेट 50 फीसदी से भी कम था।

2019 में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और 164 सीटों पर उसने प्रत्याशी खड़े किए। इनमें से उसे 105 सीटों पर जीत हासिल हुई। यानि जीत का स्ट्राइक रेट रहा 70 फीसदी। 

2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 28 फीसदी मत हासिल हुए थे। किन्तु 2019 में 164 सीटों पर लड़ने के बाद भी 26.5 फीसदी वोट मिले।

संजय राउत बोले, अजित पवार भी हमारे साथ, पांच साल के लिए CM बनेंगे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र: भाजपा ने छोड़ा मैदान, देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा

राजस्थान निकाय अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को बढ़त, बन सकती है कांग्रेस की सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -