दिल्ली: निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की मिट्टी खिसकी, मजदूर हुए घायल
दिल्ली: निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की मिट्टी खिसकी, मजदूर हुए घायल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में हाल ही में एक बड़ी घटना घट गई है। जी दरअसल दिल्ली में चांदनी चौक के पास फव्वारा चौक में पास निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की मिट्टी खिसक गई है। बताया जा रहा है मिट्टी खिसकने के वजह से 3-4 मजदूर घायल हो गए। आपको बता दें कि इस घटना में अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है और यही सबसे बड़ी और राहत की बात है।

मिली जानकारी के तहत मिट्टी खिसकने के चलते टिन शेड से बनी झुग्गियां भी मिट्टी में धसने के वजह से नीचे खिसक गई है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत यहाँ पुलिस पहुंच गई है। वहीं पुलिस के अलावा फायरब्रिगेड की टीम अपने चार गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। इस समय यहाँ मलबा हटाने का काम चल रहा है। पुलिस को यह उम्मीद है कि इस घटना में किसी भी मजदूर की जान नहीं गई है। जानकारी के तहत 3-4 मजदूर इस घटना में घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खैर यह कोई पहला आईएस मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी दिल्ली से कई चौकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल चांदनी चौक से जो मामला सामने आया है वह सभी को हैरान कर गया है। हालाँकि सबसे बड़ी और अच्छी बात तो यह है कि इस घटना में कोई मृत्यु नहीं हुई है। हालाँकि मलबा हटाने के बाद पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है या कोई और व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं।

क्या बीजेपी का साथ छोड़ देंगे वरुण गांधी।।।?

आर्यन खान की रिहाई के बाद वायरल हुआ शाहरुख खान का ये वीडियो

शहनाज के लेटेस्ट वीडियो पर आई इस मशहूर क्रिकेटर की प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -