दिल्ली के स्टूडेंट्स ने तैयार कर दिया मास्क
दिल्ली के स्टूडेंट्स ने तैयार कर दिया मास्क
Share:

नईदिल्ली। आईआईटी दिल्ली के विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों द्वारा गिफ्ट प्योर एयर, नामक अभियान प्रारंभ किया गया है। दरअसल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हालात ये हैं कि, लोगों को बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाना पड़ रहे हैं। स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। अभियान चलाने वालों ने इस तरह से कैंपेन किया कि यह लगभग तीन दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, अभियान के तहत दिल्ली के विद्यालयों व स्कूलों, चिकित्सालयों में इसे लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

इन विद्यार्थियों ने एक डिवाइस तैयार किया है, गौरतलब है कि स्टार्टअप ने एक नैसोफिल्टर डिवाइस तैयार की। उक्त फिल्टर 10 रूपए का बताया गया है। इसे 8 घंटे में काम में लिया जा सकता है। यह दिल्ली में बाहर निकलने वालों के लिए, अधिक कारगर हो सकता है।

लोगों को बताया गया है कि, इससे नाम सही तरह से ढंक जाती है और दूषित वायु से बचाव होता है। इसका निर्माण प्रतीक शर्मा के प्रयासों से हुआ। उन्होंने नैनो क्लीन की स्थापना की। उन्होंने बताया कि, उनकी माता अस्थमा से परेशान थी। ऐसे में उन्होंने मां के लिए मास्क खरीदने को लेकर सोचा, मगर उन्हें मास्क खरीदने में कई तरह की परेशानियां होती थीं।

ऐसे में संजीव जैन, प्रतीक शर्मा, तुषार व्यास और जतिन केवलानी के साथ टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्य प्रो. मंजीत जस्सल, प्रो. अश्विनी अग्रवाल आदि के साथ मिलकर उन्होंने एक मास्क तैयार किया। यह मास्क बैक्टीरिया से लोगों को बचाता है। जिन लोगों को फूलों के पराग से एलर्जी है उनके लिए इस तरह का डिवाइस बेहद असरदार है।

खुशखबरी: दिल्ली में अब स्मॉग से मिल सकती है राहत

अजब-गजब : पिता की अंतिम यात्रा पर खूब नाची बेटियां

जहरीली स्मॉग का कहरः दिल्ली में खुले स्कूल, 69 ट्रेनें लेट

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -