ट्रेक्टर परेड में हिंसा, हिरासत में लिए गए 200 उपद्रवी, 22 FIR दर्ज
ट्रेक्टर परेड में हिंसा, हिरासत में लिए गए 200 उपद्रवी, 22 FIR दर्ज
Share:

नई दिल्‍ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की ट्रेक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा फैलाने वाले 200 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी लोगों पर पुलिसवालों पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान और हिंसा करने का इल्जाम है। इससे पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पहुंचकर स्थिति का निरिक्षण किया। 

जैसे ही मंत्री ने लाल किले का दौरा किया, वहां स्मारक पर हुई बर्बरता के भयानक मंज़र नज़र आए, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने और सुरक्षाबलों के साथ झड़प के बाद परिसर में प्रवेश किया था। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने भी किले की प्राचीर पर चढ़कर अपना ध्वज भी फहराया था। आज सामने आए दृश्यों में कांच के टूटे हुए हिस्से, बिखरे हुए कागज़ के टुकड़े और बर्बरता का शिकार हुआ एक टिकट काउंटर नज़र आया। टूटे मेटल डिटेक्टर गेट और पुलिस कर्मियों की टोपी भी धरती पर पड़ी देखी जा सकती है।

कुल मिलाकर दिल्ली पुलिस ने कल भड़की हिंसा के सिलसिले में अब तक 22 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने कहा कि कल हुई झड़पों में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हिंसा की जांच आरंभ कर दी है और दोषियों की पहचान करने के लिए कल से वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिलायंस ने दुनिया भर में की अपने खेल और जीवनशैली बिज की रीब्रांडिंग की घोषणा

एमसीएक्स गोल्ड वॉच: सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें क्या है आज का भाव

कोरोना से उबर रही अर्थव्यवस्था को किसान आंदोलन ने दिया झटका, रोज़ हो रहा इतने अरब का नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -