किसानों के चक्का जाम के कारण बंद हो सकते हैं दिल्ली के मेट्रो स्टेशन, अलर्ट पर पुलिस
किसानों के चक्का जाम के कारण बंद हो सकते हैं दिल्ली के मेट्रो स्टेशन, अलर्ट पर पुलिस
Share:

नई दिल्ली: आज पूरे देश में किसान चक्का जाम करने वाले हैं, ऐसे में दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड की आड़ में जो भी हिंसा हुई उसे फिर से न दोहराया जा सके उसके लिए पुलिस प्रशासन, गृहमंत्रालय ने पहले से ही कमर कस ली है। वहीं DMRC को भी पुलिस ने पहले से ही अलर्ट कर दिया है। यदि स्थिति खराब हुई तो फ़ौरन नई दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली इलाके के 12 मेट्रो स्टेशन आज शॉर्ट नोटिस पर यदि बंद करने के लिए बोला जाए, तो इसके लिए DMRC तैयार रहे। DCP ने कहा है कि कानून और व्यवस्था की परिस्थितियों के मद्देनज़र और भीड़ कंट्रोल करने के लिए ऐसा कहा जा सकता है। इसीलिए मेट्रो स्टाफ तैयार रहें। यह सभी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली इलाके में आते हैं। 26 जनवरी को जो हिंसा हुई उसके बाद चक्का जाम को लेकर पहले से दिल्ली पुलिस अलर्ट है। ऐसे में हिंसा के जरा से भी संकेत से ये सभी मेट्रो स्टेशन फ़ौरन बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में आम जनता को आवाजाही में समस्या हो सकती है।

चक्का जाम के तहत देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर यातायात बंद कर दिया जाएगा। मोर्चा के डॉक्टर दर्शन पाल की तरफ से चक्का जाम को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 3 घंटे के चक्का जाम में दोपहर 3:00 बजे वाहनों के हॉर्न 1 मिनट तक बजाए जाएंगे, इसके बाद जाम ख़त्म कर दिया जाएगा।

सेंसेक्स में 117 प्रतिशत और एसबीआई में 11 प्रतिशत की बढ़त

जुबिलेंट फूडवर्क्स के राजस्व में हुई 31 प्रतिशत की वृद्धि

BHEL ने एमपी में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट किया चालू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -