प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार ने शुरू किया अभियान, जानिए क्या है पराली से निपटने का प्लान
प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार ने शुरू किया अभियान, जानिए क्या है पराली से निपटने का प्लान
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग, दिल्ली के बुराड़ी गांव से पराली गलाने के लिए बायो डी-कंपोजर के छिड़काव कर रहा है। दिल्ली सरकार इस साल 5 हजार एकड़ से अधिक खेतों में मुफ्त बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करने का टारगेट लेकर चल रही है।

दिल्ली सरकार ने बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करने के लिए 21 टीमें गठित की हैं। फिलहाल, बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार की ओर से मुफ्त में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए कृषकों से एक फॉर्म भरवाया गया है। बता दें कि, दिल्ली-NCR में ठंड के मौसम में किसानों द्वारा पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। माहौल एकदम दमघोंटू सा हो जाता है, जिसके कारण सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। अब दिल्ली सरकार इस समस्या से निजात पाने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है।

दिल्ली के भीतर कुछ हिस्सों में ही धान की खेती की जाती है। दिल्ली में पराली से प्रदूषण न हो, इसीलिए गत वर्ष भी बायो डी-कंपोजर का मुफ्त छिड़काव किया गया था। इसके परिणाम भी बेहद सकारात्मक रहे थे। हालांकि, इसमें किसानों के सामने एक दिक्कत जरूर आती है। धान की फसल की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच में वक़्त अंतराल कम हो जाता है। गेहूं की बुवाई को लेकर किसानों को अधिक समस्या ना हो, सरकार वक़्त रहते अभी से इस काम में जुट गई है।

काशी-उज्जैन की तर्ज पर 'कृष्ण जन्मभूमि' पर भी बनेगा कॉरिडोर, योगी सरकार की तैयारी शुरू

क्या मनीष सिसोदिया को 'भगत सिंह' बताकर केजरीवाल ने गलती कर दी ?

हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए 62 उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे सीएम जयराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -