हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए 62 उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे सीएम जयराम
हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए 62 उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे सीएम जयराम
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने सीएम जयराम ठाकुर सहित 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सीएम जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरेंगे। वहीं, सतपाल सिंह सत्ती को भाजपा ने ऊना विधानसभा से टिकट दिया है। भाजपा ने अनिल शर्मा को मंडी से मैदान में उतारा है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। बता दें कि, हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं

 

भाजपा द्वारा जारी की गई 62 उम्मीदवारों की इस फेहरिस्त में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। प्रेम कुमार धूमल और उनके समधी गुलाब सिंह को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया है। इसके पहले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में इन दोनों को प्रत्याशी बनाया गया था, मगर दोनों को ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार मंडी के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह ठाकुर को भी टिकट से वंचित रहना पड़ा, जबकि उनके बेटे रजत ठाकुर को चुनावी दंगल में उतार दिया गया है।

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए मंगलवार (18 अक्टूबर) की शाम को दिल्ली में मीटिंग हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मिलकर हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए एक – एक प्रत्याशियों को लेकर बात की थी। इस बार हिमाचल में एंटी इनकमबेंसी के चलते कई विधायकों का टिकट कटा है।

पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन, भारतीय हथियारों की ताकत देखेंगे 100 देश

'राम से भी ऐतिहासिक राहुल गांधी की पदयात्रा..', कांग्रेस नेता बोले- वो भी इतना नहीं चले थे

पुलिसवालों ने छुए पूर्व विधायक के पैर, मचा बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -