मिशन 2019 में जुटीं शीला दीक्षित, दिल्ली की सीटों के लिए चुने तीन-तीन प्रत्याशी
मिशन 2019 में जुटीं शीला दीक्षित, दिल्ली की सीटों के लिए चुने तीन-तीन प्रत्याशी
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लगातार रणनीति बनाने में लगा हुआ है। विशेष कर राजधानी दिल्ली को लेकर पार्टी ख़ासा ध्यान दे रही है। यही कारण है कि, पार्टी ने दिल्ली अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार सीएम रहीं शीला दीक्षित पर अपना विश्वास जताया है।

LIVE: ममता के गढ़ में योगी की हुंकार, कहा ख़त्म होने वाली है तृणमूल की अराजक सरकार

वहीं शीला दीक्षित भी इस जिम्मेदारी को निभाने में कोई कोताही बरतती दिखाई नहीं दे रही हैं। यही कारण है कि, उन्होंने दिल्ली की तमाम 7 लोकसभा सीटों को लेकर एक विशेष प्लान तैयार किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, शीला दीक्षित ने इन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी के चयन को लेकर कवायद शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने लोकसभा चुनाव के चलते राजधानी की प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए तीन-तीन नाम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजने की रणनीति बनाई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से भेजे गए इन 3 नामों से कांग्रेस की समिति किसी एक नाम का चुनाव प्रत्याशी के तौर पर उस लोकसभा सीट के लिए करेगी।

जब तक लालू के सामने मत्था नहीं टेकेंगे राहुल, सीट बंटवारे पर नहीं हो पाएगा फैसला - जदयू

दरअसल, राजधानी दिल्ली में अभी सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं। हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। इसी के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस से सम्बंधित नेता रणनीतिक तैयारी में लगे हुए हैं। अभी ये चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है कि, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन कर सकती है, हालांकि अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

खबरें और भी:-

नाम सत्याग्रह का और बचाव भ्रष्टाचार का, ये ममता का महा‘ठग’बंधन - भाजपा

बंगाल घमासान: बोकारो पहुंचा सीएम योगी का चॉपर, अब सड़क मार्ग से तय करेंगे पुरुलिया का सफर

ममता बोली, हमारे गठबंधन में सभी पीएम, हमारी सरकार होगी 'जनता की सरकार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -