रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Share:

अशोकनगर। जिले के पिपरई  रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। 1 दिन पहले ही घर से भाग गए थे। लड़की के परिजनों ने 1 दिन पहले ही लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़के की उम्र 22 वर्ष व लड़की की उम्र 17 साल की बताई जा रही है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था ।

बताया जाता है कि लड़की घर से स्कूल जाने का कहकर 11:30 बजे निकली थी। जिसके बाद वह शाम को वापस नहीं लौटी । लड़की के परिजनों ने लड़के पर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। इधर लड़का भी वापस नहीं लौट‌ था। इसी वजह से लड़के के परिजन भी लड़के की तलाश कर रहे थे। तभी पता चला कि वह लड़की को लेकर भाग गया है। 

मुंगावली के वार्ड नंबर 13 में रहने वाले 22 वर्षीय मृतक प्रदीप के पिता नंदराम प्रजापति का कहना है कि प्रदीप की बस स्टैंड पर मोबाइल की शॉप थी। प्रदीप की दुकान के सामने ही लड़की चंचल सेन का घर था। इस दौरान दोनों संपर्क में आ गए और उनकी बातचीत फोन पर होने लगी। इस बात की जानकारी 1 साल पहले ही लड़की के घर वालों को लग गई थी। उस समय परिजनों ने लड़के के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद लड़का और लड़की के परिजनों ने बात करना और मिलना जुलना बंद कर दिया था। तभी से लड़का और लड़की एक दूसरे से नहीं मिले थे। इस बारे में परिवार के सभी लोगों ने काफी समझाया था। फिर वह मान गया और लड़की से बातचीत करना बंद कर दी थी ।

बताया जाता है कि 1 महीने बाद ही युवक की शादी थी अचानक से 15 दिन पहले से लड़का और लड़की ने  फिर से बात करना शुरू कर दिया था।  इस बात की जानकारी लड़की की मां को लग गई, तो उन्होंने लड़के को बात करने से मना कर दिया परंतु लड़का नहीं माना और लड़की को लेकर भाग गया। लड़की बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा बुधवार को 11:30 बजे अपने घर से स्कूल का कहकर निकली। 5:30 बजे  तक जब वह घर नहीं आई तो लड़की के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर पता किया।  तब स्कूल वालों से पता चला कि लड़की स्कूल नहीं आई थी।  जिसके बाद उन्हें लड़के पर शक हुआ तो पुलिस थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली। 

सगे भाइयो ने मकान पर कब्ज़ा कर बहन को निकाला , दर दर की ठोकरे खा रही युवती

सैकड़ों पक्षियों की हुई एक साथ मौत,पानी विषैला होने की आशंका

स्कूल ऑटो चालक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, घबराई छात्रा ने चलते ऑटो से लगाई छलांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -