बेटी ने दी मां के पार्थिव देह को मुखाग्नि, बन गई मिसाल
बेटी ने दी मां के पार्थिव देह को मुखाग्नि, बन गई मिसाल
Share:

संभल। उत्तरप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मिसाल कायम की। दरअसल उत्तरप्रदेश के संभल जिले में सरायतरीन क्षेत्र की निवासी बसंती को उसके पुत्रों ने निकाल दिया था। यह महिला अपनी बेटी प्रेमवती के साथ निवास करने लगी थी। जब महिला की मौत हो गई तो उसकी पुत्री प्रेमवती ने उसकी अंतिम यात्रा में उसे कंधा दिया।

उसकी पुत्री प्रेमवती ने ही उसका अंतिम संस्कार किया। माता की मौत की जानकारी जब पुत्र को लगी तो वह प्रेमवती के घर पहुंचा। उसने माता का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई ऐसे में बहन और भाई में विवाद हुआ। दोनों को विवाद करते देख रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने मामला शांत करवाया।

अंतिम संस्कार की विधि संपन्न करवाई गई। पुत्री प्रेमवती ने अपनी माता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान आसपास के लोग मौजूद थे। माता के अंतिम संस्कार के दौरान प्रेमवती भावुक हो गई थी।इस तरह के घटनाक्रम कई बार हुए हैं जब बेटी ने ही अपने अभिभावकों की पार्थिव देह को उनकी ही बेटियों ने मुखाग्नि दी लेकिन यह घटनाक्रम बहुत विशेष था। दरअसल महिला अपने पुत्रों से न बनने और उनके द्वारा निकाले जाने के बाद बेटी के यहां आई थी। 

यह भी देखें 

संगीत सोम को राहत, भड़काऊ वीडियो मामले में मिली क्लीन चिट

योगी सरकार का किसानों को तोहफा

दादरी में शादी में मीट परोसने को लेकर मांगी अनुमति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -