पीयूष गुर्बेले और रुपेश सोनी बने 'डांस दीवाने 3' के विनर, कार के साथ मिले इतने रुपए
पीयूष गुर्बेले और रुपेश सोनी बने 'डांस दीवाने 3' के विनर, कार के साथ मिले इतने रुपए
Share:

माधुरी दीक्षित के पॉपलुर शो 'डांस दीवाने सीजन 3' का विनर का नाम सामने आ चुका है। जी दरअसल पीयूष गुर्बेले और रुपेश सोनी की जोड़ी ने इस सीजन को अपने नाम किया है। दोनों ने इस सीजन का खिताब जीत लिया है। मिली जानकारी के तहत इस शो का फिनाले दो दिन तक चला, और उसके बाद शो को अपना विनर मिल गया। आप जानते ही होंगे इस शो को माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश जज करते थे। वहीं शो के फिनाले में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बप्पी लहरी भी स्पेशल गेस्ट को तौर पर शामिल हुए। ग्रेंड फिनाले में 6 टॉप फाइनलिस्ट ने जगह बनाई थी और इन सभी के बीच जबरजस्त टक्कर हुई। उसके बाद विनर के तौर पर रुपेश और पीयूष को चुना गया और दोनों को 40 लाख रुपये और एक कार इनाम में दी गई।

वहीं फिनाले में माधुरी दीक्षित की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। दोनों एक साथ नाचते हुए नजर आए। जी दरअसल दोनों फिल्म 'प्रतिज्ञा' के गाने 'प्यार कभी कम नहीं करना' पर डांस करते दिखे। आप सभी जानते ही होंगे डांस दीवाने एक अलग तरह का शो हैं जिसमें तीन पीढियां डांस करते हुए दिखाई देती हैं। इस लिस्ट में पहली पीढ़ी में 15 साल से कम उम्र के बच्चे दूसरी पीढ़ी में 15-35 साल और तीसरी पीढ़ी में 36 साल से ज्यादा की उम्र के कंटेस्टेंट भाग लेते हैं।

हालाँकि इस बार शो के बीच में कुछ बदलाव भी किए गए थे, जिसके बाद डांसर्स के साथ उनके कॉरियग्राफर की भी एंट्री हो गई। बात करें शो के फिनाले की तो फिनाले में सोहेल खान, विशाल सोनकर, गुंजन सिन्हा, सागर बोरा, अमन कुमार राज, योगेश शर्मा और सोमांश डंगवाल, आकाश थापा, पीयूष गुर्बेले, रुपेश सोनी, सूचना चोर्ज और वैष्णवी पाटिल के बीच मुकाबला था।

गौहर खान ने प्रतीक सहजपाल की जगह सलमान खान के बर्ताव पर कर डाली ट‍िप्पणी

प्रतीक के कारण करण-अर्जुन से भिड़ी निक्की तंबोली, बोली- कौन है जय?

सलमान खान की फटकार के बाद बुरा हुआ प्रतीक सहजपाल का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -