भारत में बढ़ता जा रहा है पैगंबर विवाद, बदला लेने के लिए इन 2 देशों ने किया हमला
भारत में बढ़ता जा रहा है पैगंबर विवाद, बदला लेने के लिए इन 2 देशों ने किया हमला
Share:

ठाणे: भारत में मंगलवार को बड़ा सायबर अटैक हुआ। वही पैगंबर टिप्पणी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठाणे पुलिस कमिश्नरेट के पोर्टल को मंगलवार प्रातः 4 बजे हैक कर लिया गया। वही इस वेबसाइट पर भारत सरकार के लिए एक मैसेज नजर आया, जिसमें पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर देश भर में हिंसा के लिए मुस्लिमों से माफी मांगने के लिए बोला गया। 

वही महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने कहा कि हमने कई पोर्टल्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है। प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के पोर्टल्स हैक करने के बाद प्रदेश की 70 से अधिक वेबसाइट्स पर हमला किया गया। इनमें से तीन सरकारी थी। हैक किए गए पोर्टल का आँकड़ा 500 से अधिक है। 

एडीजी पांडेय ने कहा कि देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कई साइबर हैकरों ने मिलकर यह अटैक किया। देश में कई वेबसाइटों को हैक किया गया है। मामले में दो देशों मलेशिया एवं इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं। यह गिरोह भारत में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में हमें अभी खबर नहीं प्राप्त हुई है। ठाणे पुलिस के डीसीपी सायबर सेल सुनील लोखंडे ने कहा कि आज प्रातः लगभग 4 बजे पुलिस वेबसाइट हैक की गई। तकनीकी एक्सपर्ट्स ने डाटा व वेबसाइट को बहाल कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने प्रदेश की सायबर सेल को सरकारी पोर्टल्स व अन्य के हैक होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ठाणे पुलिस के पोर्टल के हैक होने की भी जांच आरम्भ कर दी गई है। 

महाराष्ट्र पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, संत तुकाराम शिला मंदिर का किया लोकार्पण

अगले 2 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

ड्रोन उड़ाने से पहले जान ले ये जरूरी नियम, वरना लग जाएगा लाखों का जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -