केंद्र पर कोरोना की मार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हुए संक्रमित
केंद्र पर कोरोना की मार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हुए संक्रमित
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की चपेट में अब तक देश के करोड़ों लोग आ चुके है वही केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। इस बात की खबर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। जावड़ेकर ने आग्रह किया है, 'जो भी लोग 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपनी कोरोना जांच करवा लें।' इससे पहले भी केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आज ही कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इसके अतिरिक्त यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस वक्त कोरोना पॉजिटिव हैं। वो होम आइसोलेशन में रहते हुए प्रशासन की सभी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 2 लाख 17 हजार 353 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते दिन 1लाख 18 हजार 302 लोग ठीक भी हुए, जबकि 1185 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

बृहस्पतिवार को देश में सबसे ज्यादा 61 हजार 695 नए मरीजों की पहचान महाराष्ट्र में हुई। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा, जहां 22 हजार 339 लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में पिछले दिन 16 हजार 699, छत्तीसगढ़ में 15 हजार 256, कर्नाटक में 14 हजार 738 और मध्य प्रदेश में 10 हजार 166 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भारत में सक्रीय मामले की संख्या भी 15 लाख के पार हो गई है। अब यहां 15 लाख 63 हजार 588 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 

चीन की अर्थव्यवस्था की पहली तिमाही में इतने प्रतिशत की हुई वृद्धि

कोरोना की चपेट में आए वकील साहब स्टारर पवन कल्याण

भगोड़े भारतीय हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की ब्रिटेन ने दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -