आपकी जरा-सी लापरवाही खड़ा कर सकती है बड़ा संकट! CII अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी
आपकी जरा-सी लापरवाही खड़ा कर सकती है बड़ा संकट! CII अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी
Share:

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के मामलों में देश में धीरे धीरे गति थम रही है वही कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण में आते ही जनता ने फिर से लापरवाही करना आरम्भ कर दिया है, जो आने वाले समय में अधिक घातक सिद्ध हो सकती है। ऐसे में भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर उपाय बताया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार को सभी गतिविधियों को खोलने को लेकर सतर्कता रखनी चाहिए। आरम्भ में आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। खास तौर पर आपूर्ति श्रृंखला को फिर आरम्भ करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

टीवी नरेंद्रन ने बताया सभी कुछ खोलने की जगह इस बात की प्राथमिकता निर्धारित करनी चाहिए कि किन गतिविधियों को मंजूरी दी जाए। ऐसी गतिविधियों को खोलने से बचा जाए, जिनकी अधिक आवश्यकता नहीं है। वहीं आर्थिक गतिविधियां जैसी कई चीजें हैं जिनकी आवश्यकता है मगर, सामाजिक समारोहों को अभी रोका जाना चाहिए। जोखिम बढ़ाने की आवश्यकता क्या है। सामाजिक समारोह अभी कुछ महीने प्रतीक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अनलॉक करते वक़्त अभूत सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसा नहीं होने पर तीसरी लहर का संकट उत्पन्न हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बीच कई प्रदेशों तथा संघ शासित प्रदेशों ने अंकुशों में ढील देना आरम्भ कर दिया है। वहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न बाजारों में कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी पर संज्ञान लेते हुए बताया था कि इस प्रकार के उल्लंघन से तीसरी लहर का संकट और अधिक हो जाएगा।

जानिए किन उम्र के लोगों को डेल्टा वेरिएंट से है खतरा?

आंध्र सरकार से खफा हुआ तेलंगाना, जानिए क्यों?

केंद्र में भाजपा सरकार के 7 वर्ष हुए पूरे, जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की प्रशंसा में कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -