अकेले महाराष्ट्र में 400 लोगों का धर्मान्तरण.., खेल-खेल में मुस्लिम बन रहे बच्चे, गेमिंग एप के जरिए 'डर्टी गेम'
अकेले महाराष्ट्र में 400 लोगों का धर्मान्तरण.., खेल-खेल में मुस्लिम बन रहे बच्चे, गेमिंग एप के जरिए 'डर्टी गेम'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए मौलवी ने गेमिंग एप के माध्यम से लोगों का धर्मान्तरण करवाने के मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इस गैंग के तार पाकिस्तान से जुड़ते नज़र आ रहे हैं। इस गिरोह का सरगना शाहनवाज नाबालिगों को भगोड़े इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक और पाकिस्तानी मौलानाओं का वीडियो दिखाकर उन्हें कट्टरपंथी बनाता था। अब तक 4 राज्यों में इस गैंग के नेटवर्क का पता चला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपित शाहनवाज मकसूद खान नाबालिग छात्रों का ब्रेनवॉश करने के लिए बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुप में पाकिस्तानी चैनल यूथ क्लब के वीडियो को साझा करता था। इसमें पाकिस्तानी मौलाना तारिक जमील और भारत के भगोड़े कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक ज़ाकिर नाइक की तकरीरें भी शामिल हैं। देश में तेजी से फैल रहे धर्मान्तरण के इस रैकेट के तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में भी फैले हुए हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के एक अनजान कॉलर ने महाराष्ट्र पुलिस को फोन करके जानकारी दी है कि इस गैंग ने अकेले महाराष्ट्र में 400 से ज्यादा लोगों का धर्मान्तरण कराए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाहनवाज और उसके गैंग के निशाने पर अधिकतर नाबालिग हुआ करते थे।

गाजियाबाद से मामला सामने आने के बाद फरीदाबाद के एक छात्र ने पुलिस को बताया कि, एक ऐप पर शेमलेस (Shameless) नाम का एक ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में कई नाबालिग बच्चे जुड़े हुए हैं, जिन्हें इस्लाम की बारीकी बताई जाती थी। छात्र का आरोप है कि इस ग्रुप में अन्य धर्म के लोगों को इस्लाम से नीचा साबित किया जाता था और धर्मान्तरण के लिए प्रेरित किया जाता था। फरीदाबाद के इस छात्र का भी धर्मान्तरण करवाने की कोशिश की गई थी, मगर उसकी माँ के विरोध के कारण आरोपी अपनी साजिश में सफल नहीं हो पाए। इन तमाम इनपुट के बाद अब NIA और ATS भी इस गैंग से संबंधित अन्य लोगों की खोजबीन में जुट गई है। मुंबई के मुंब्रा क्षेत्र के निवासी शाहनवाज उर्फ़ बद्दो के फंडिंग सोर्स की भी छानबीन पुलिस कर रही है। फ़िलहाल पुलिस की विभिन्न टीमें अलग-अलग ठिकानों पर रवाना की गईं हैं। 

गाजियाबाद की एक संदिग्ध मस्जिद और धर्मान्तरण का खेल :-

बता दें कि, पीड़ित बच्चे के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में गाजियाबाद शहर की एक मस्जिद की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। यह मस्जिद संजय नगर इलाके में स्थित है। इसी मस्जिद में जैन परिवार का लड़का नमाज पढ़ने आया करता था। पीड़ित पिता का दावा है कि उनके बेटे से कहा गया था कि इस्लाम कबूलने के कारण यदि उसे घर से निकाला गया, तो मस्जिद में उसे रहने के लिए जगह दे दी जाएगी। बच्चे के पिता जब इस संबंध में मस्जिद में सवाल-जवाब करने गए, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था।

बता दें कि यूपी के गाजियाबाद से धर्मांतरण का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया था। जैन परिवार के एक 17 वर्षीय लड़के का ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से ब्रेनवॉश किया गया था। फिर वह जैन समुदाय का लड़का 5 वक्त की नमाज पढ़ने मस्जिद जाने लगा था। जब परिवार को इस बारे में पता चला, तो बच्चे ने भगोड़े कट्टरपंथी जाकिर नाईक से प्रभावित होकर मुस्लिम बन जाने की बात स्वीकार की। पीड़ित पिता ने बेटे की धर्मांतरण के प्रयास और ब्रेनवॉश करने के आरोप में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद जाँच में धर्मांतरण के इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।

गंगा जमना स्कूल को लेकर हुआ एक और बड़ा खुलासा, हिंदू बच्चों को पढाई जाती थी नमाज और कुरान

मानहानि केस में फिर पेश नहीं हुए केजरीवाल, कोर्ट ने लगाई फटकार, गुजरात यूनिवर्सिटी ने लगाया है केस

शिंदे गुट ने संजय राउत को ठहराया कोल्हापुर में हुई घटना का जिम्मेदार, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -