शिंदे गुट ने संजय राउत को ठहराया कोल्हापुर में हुई घटना का जिम्मेदार, कही ये बड़ी बात
शिंदे गुट ने संजय राउत को ठहराया कोल्हापुर में हुई घटना का जिम्मेदार, कही ये बड़ी बात
Share:

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक वाट्सऐप स्टेटस के पश्चात् हुए फसाद के लिए शिंदे गुट ने संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, स्टेटस में मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा की गई थी। तत्पश्चात, हिंदू संगठनों ने विशाल प्रदर्शन किया था तथा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर जमा होकर जमकर हंगामा काटा। तत्पश्चात, प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी एवं दुकानों में तोड़-फोड़ भी की। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर लाठीचार्ज किया एवं आंसू गैस के गोले छोड़े तथा प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ा। इसको लेकर अब शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता किरण पावस्कर ने कोल्हापुर की घटना के लिए संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया।

पावस्कर ने कहा कि बीते 6 महीने से संजय राउत कह रहे थे कि महाराष्ट्र में दंगे होंगे तथा वह कई बार कहते रहे। और आज महाराष्ट्र में दंगे एवं ऐसी घटनाएं हो रही हैं। संजय राउत के भाषणों, अन्य वीडियो, उनके ट्वीट को बीते कुछ महीनों से हटा दिया जाना चाहिए। इन सभी की तहकीकात होनी चाहिए और संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संजय राउत को कैसे पता चला कि ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र में होंगी?

वही 3 लड़कों ने औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले और 2 समुदायों के बीच विवाद कराने वाला वाट्सऐप स्टेटस डाला था, जो वायरल हो गया। इसके विरुद्ध हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आव्हान किया था। इसी आव्हान पर हजारों हिंदू कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर इकट्ठे हो गए। इसी के चलते कुछ कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी एवं दुकानों में तोड़-फोड़ की, तत्पश्चात, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस वाट्सऐप स्टेटस को डालने वाले तीनों नाबालिग लड़कों के विरुद्ध FIR भी दर्ज कर ली गई थी, मगर हिंदू संगठनों की मांग है कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी कार्यवाही की मांग को लेकर पूरा बवाल हुआ है।  

पार हुई हैवानियत की हदें! 8 लड़कों ने नाबालिग से की दरिंदगी, बचाने आए रिश्तेदार को भी कर दिया लहूलुहान

शरद पवार बोले- 'जहां से जीत पक्की हो, उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ें पार्टियां'

ओल्ड पेंशन स्कीम पर जगन रेड्डी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -