'दीप‍िका की बिकिनी का रंग चिश्ती है', RTI एक्टीविस्ट दानिश खान ने दर्ज की शिकायत
'दीप‍िका की बिकिनी का रंग चिश्ती है', RTI एक्टीविस्ट दानिश खान ने दर्ज की शिकायत
Share:

नई दिल्ली: पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर जो विवाद चल रहा है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि पहले हिंदू संगठनों ने गाने के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताकर, उसे एडिट करने की मांग की जा रही थी। हालाँकि अब इस कॉन्ट्रोवर्सी में आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने एंट्री ले ली है। जी हाँ और अब यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को रिलीज हुए हफ्ताभर ही हुआ है, हालाँकि देखते ही देखते विवाद चरम पर पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने गांवो में खेल मैदान बनाने का किया वादा, गौतम गंभीर भी रहे मौजूद

आपको बता दें कि हर ओर से गाने के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है। जी दरअसल बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण भगवा बिकिनी पहने शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। यह बात कई संगठनों को नागवार गुजरी है। वहीं भगवा बिकिनी आउटफिट और सीन्स पर एतराज जताते हुए अब आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान भी इसे अपने धर्म का अपमान बता रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने NHRC यानी राष्ट्रिय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जी दरअसल उन्होंने अपने शिकायत में फिल्म से बेशर्म रंग गाने को ही हटाने की मांग की है।

शिकायत में कहा गया कि- 'जिसे लोग भगवा बोल रहे हैं, वह दरअसल मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है। यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग भी है।' इसी के साथ शिकायत में फिल्म का गाना हिंदू मुस्लिम एकता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है। आपको बता दें कि फिल्म के गाने पर विवाद रिलीज के बाद से ही जारी है। इसमें सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका के भगवा बिकिनी को आपत्तिजनक बताया था। इसी के साथ बेशर्म रंग गाने को दूषित मानसिकता वाला बताया था।

‘मुख्तार को मिली सजा को हाईकोर्ट में दूंगा चुनौती’, बोले अफजाल अंसारी

माता सीता पर शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने की अमर्यादित टिप्पणी

विशेष समुदाय के युवक ने शराब के नशे में मंदिर में की तोड़फोड़, लोगों में फूटा ग़ुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -