महाराष्ट्र: राज्यपाल कोशियारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, कहा- 'रामदास नहीं थे शिवाजी के गुरु'
महाराष्ट्र: राज्यपाल कोशियारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, कहा- 'रामदास नहीं थे शिवाजी के गुरु'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आए दिन कोई ना कोई विवाद होता रहता है। अब राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के इस दावे पर आपत्ति जताई है कि समर्थ रामदास छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु थे। जी दरसल हाल ही में सुप्रिया सुले ने कहा इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि दोनों के बीच गुरु-शिष्य संबंध थे। इसी के साथ सुले ने अपने दावे के संबंध में 16 जुलाई 2018 के बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ के एक फैसले का जिक्र किया। जी दरअसल उन्होंने कहा कि इस दावे की सुनवाई के वक्त महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि ऐसा कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है कि शिवाजी रामदास से मिले थे या शिवाजी महाराज उन्हें अपना गुरु मानते थे। इसी के साथ राकांपा सांसद ने कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए ट्वीट कर कहा, 'दोनों के बीच गुरु-शिष्य संबंध होने के कोई सबूत नहीं हैं।'

इसी के साथ कहा गया कि, 'राज्यपाल कोशियारी ने औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में गुरु-शिष्य संबंधों को रेखांकित करते हुए शिवाजी महाराज व चंद्रगुप्त मौर्य का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि कई चक्रवर्ती महाराजाओं ने इस धरती पर जन्म लिया। यदि चाणक्य नहीं होते तो चंद्रगुप्त नहीं होते और समर्थ रामदास नहीं होते तो शिवाजी नहीं होते।' इसके अलावा राज्यपाल ने यह भी कहा कि, 'वह चंद्रगुप्त मौर्य और शिवाजी महाराज की क्षमताओं पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन एक मां जिस तरह अपने बच्चों का जीवन संवारने में अहम भूमिका निभाती है, उसी तरह हमारे समाज में गुरुओं की भी अहम भूमिका है।'

अब राज्यपाल के दावे पर आपत्ति प्रकट करते हुए सुले ने अपने पिता व राकांपा प्रमुख शरद पवार के पुराने भाषण की क्लिप को साझा किया। आप देख सकते हैं इसमें पवार ने कहा था कि रामदास शिवाजी महाराज के गुरु नहीं थे। वहीं इस क्लिप में पवार को यह कहते सुना जा सकता है कि राजमाता जीजामाता, जो कि शिवाजी की मां थीं, वही मराठा सम्राट की गुरु थीं।

IT छापेमारी पर Sanjay Raut ने केंद्र सरकार को घेरा

मुंबई के कई क्षेत्रों में रुकी बिजली सप्लाई, जानिए क्या है वजह?

यहां पर पूरी क्षमता के साथ 2 मार्च से खुलेंगे स्कूल, BMC ने जारी की नई SOP

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -