दिल्ली में विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो रद्द, VHP ने दी थी चेतावनी
दिल्ली में विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का शो रद्द, VHP ने दी थी चेतावनी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के लाइसेंस यूनिट ने विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की रिक्वेस्ट को ख़ारिज कर दिया है। दरअसल, फारूकी ने दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए अनुमति मांगी थी। मुनव्वर फारूकी का शो 28 अगस्त 2022 को दिल्ली के सिविक सेंटर में होने वाला है। इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने यूनिट को रिपोर्ट देते हुए कहा था कि मुनव्वर फारूकी के शो से 'इलाके के सांप्रदायिक सौहार्द्र पर असर पड़ेगा।' 

विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखते हुए मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि यह शो हुआ तो VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये पत्र VHP के दिल्ली अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को लिखा था। इस पत्र में लिखा था कि, 'फारूकी नाम का एक कलाकार दिल्ली के सिविक सेंटर में केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को एक शो का आयोजन कर रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिन्दू देवी देवताओं का मजाक बनता है, जिसके चलते अभी हाल ही में भाग्य नगर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। मेरा आपसे निवेदन है कि इस शो को फ़ौरन निरस्त करें, अन्यथा VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध करेंगे और प्रदर्शन करेंगे।'

बता दें कि 2021 में मुनव्वर फारूकी ने अपने शो में एक भगवान राम और माता सीता को लेकर गाली दी थी, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था, हालांकि, महीने भर में उसे छोड़ भी दिया गया था। तभी से मुनव्वर के शो कानून और प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। पिछले  सप्ताह मुनव्वर फारूकी का बेंगलुरु में होने वाला शो रद्द हुआ था। मगर, बेंगलुरु का शो कैंसिल होने के दिन बाद ही वह हैदराबाद में भारी सिक्योरिटी के बीच परफॉर्म करता देखा गया था। इसी शो के चलते भाजपा MLA टी राजा सिंह ने धमकी दी थी। भाजपा विधायक का कहना था कि, अगर आप किसी दूसरे धर्म पर एक टिप्पणी भी कर देते हो, तो सैकड़ों की भीड़ सर तन से जुदा के नारे लगाने सड़कों पर उतर आती है और हिन्दू देवी-देवताओं के नाम पर गाली देकर भी एक शख्स को कैसे शो की अनुमति दी जा रही है ? हालांकि, राजा सिंह के अनुरोध के बाद भी मुनव्वर को शो की इजाजत दी गई और राजा सिंह को एक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन कोर्ट ने भाजपा विधायक को यह कहते हुए छोड़ दिया कि उन्होंने अपने बयान में किसी मजहब या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। इसके दो दिन बाद तेलंगाना पुलिस ने 2 साल पुराने केस में राजा सिंह को फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और राज्य की KCR सरकार पर आरोप लगा कि उन्होंने तुष्टिकरण की नीति के तहत राजा सिंह को अरेस्ट किया है, जबकि मुनव्वर पर कोई एक्शन लिया। 

ऐसे हुई थी शिबानी की फरहान से मुलाकात

जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं गुलाम नबी आजाद, किया नयी पार्टी बनाने का ऐलान

पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा, भारी बारिश-बाढ़ से मचा हाहाकार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -