पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा, भारी बारिश-बाढ़ से मचा हाहाकार
पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा, भारी बारिश-बाढ़ से मचा हाहाकार
Share:

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) इन दिनों जलवायु-प्रेरित मानवीय आपदा से जूझ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के चलते यहाँ सामान्य से अधिक बरसात हुई है। जी हाँ और इसके चलते देश के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। ऐसा होने से लोग पलायन करने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार ने भी इसे देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है पाकिस्तान में असामान्य वर्षा, बादल फटने, ग्लेशियर के ओवरफ्लो होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और इस बाढ़ से मरने वालों की संख्या 900 से ज्यादा हो गई है।

दूसरी तरफ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के चार प्रांतों – बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब (दक्षिण) और खैबर पख्तूनख्वा के निवासी इस मॉनसूनी बारिश के कारण बाढ़ से भाग रहे हैं। जी हाँ और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले 24 घंटों में लगभग 73 लोगों की मौत हुई है। इन सभी के बीच, 82,033 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 710 मवेशी मारे गए। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि, भारी मॉनसूनी वर्षा और बाढ़ से संबंधित घटनाओं के कारण 191 महिलाओं सहित लगभग 400 लोगों की जान चली गई। जबकि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

रिकॉर्ड तोड़ मॉनसूनी बारिश के कारण लोग बाढ़ से पलायन कर रहे हैं। जी दरअसल जलवायु परिवर्तन मंत्री सीनेटर शेरी रहमान ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, 'देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी (Bilawal Bhutto-Zardari) ने विदेश में अपनी आधिकारिक यात्राएं स्थगित कर दी हैं।'

Video: 'I Hate Indians' कहकर 4 महिलाओं से मारपीट, दी गाली और बंदूक दिखाकर धमकाया

कार्तिक को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी फीमेल फैन, एक्टर ने लगा लिया गले

हरियाणा: रात में खाना खाकर सोए परिवार के 6 लोग और सुबह हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -