कांग्रेस का चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका, हर वार्ड में बाटेगी मतदान पत्रिका
कांग्रेस का चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका, हर वार्ड में बाटेगी मतदान पत्रिका
Share:

इंदौर: (ब्यूरो रिपोर्ट)-  नगर निगम चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में प्रवेश कर चूका है, 6 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए  कांग्रेस और भाजपा रोज नए प्रयोग कर रही है। इसीके चलते कांग्रेस पार्टी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए नया प्रयोग करने जा रही है, कांग्रेस शहर के वार्ड में लग्न पत्रिका की तरह "लोकतंत्र मनुहार" पत्रिका बाटने का काम करेगी। आपको बता दे की इस मनुहार पत्रिका में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को चुनावी दूल्हे की तरह दर्शाया गया है और दर्शनाभिलाषी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिखा गया है। 

कांग्रेस के इस प्रचार के तरीके को एक परम्परिक और सांस्कृतिक तरीका माना जा रहा है, जिसमे कांग्रेस पार्टी मतदाताओं को निमंत्रण तो देगी ही, इसीके साथ ही पिले चावल भी मतदाताओं को देने जाएगी। 

     

कांग्रेस यह लोकतंत्र मनुहार व्यापारिक संगठनों और रहवासी संघ के बीच जाकर उन्हें देगी। बताया जा रहा हे की, यह लोकतंत्र मनुहार पत्रिका महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और वार्ड क्रमांक 69 की कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी  शिखा भलिका के समर्थन में छपवाई है। अब देखना यह होगा की अतिथि बन कर आये मतदाता क्या ? संजय शुक्ला को महापौर की सेज पर बैठाएंगे या उनकी बारात को खाली हाथ रवाना कर देंगे।

'ख़बरदार, अगर गहलोत को कुछ बोला तो..' ? उदयपुर हत्याकांड पर सवाल उठाए तो कांग्रेस ने अपने ही नेता को फटकारा

72 हज़ार की जगह अब 170000 वेतन उठाएंगे दिल्ली के सीएम, विधायकों की भी बढ़ेगी सैलरी

उद्धव के इस्तीफे के बाद सरकार बनाने में जुटी भाजपा, गोवा पहुंचे शिंदे गुट के विधायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -