प्रियंका गाँधी को राज्यसभा भेजना चाहती है कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी का प्लान ?
प्रियंका गाँधी को राज्यसभा भेजना चाहती है कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी का प्लान ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने की अटकलें कांग्रेस में चल रही हैं। प्रियंका गांधी 2017 से ही सक्रीय राजनीति में हैं और उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही हैं। मगर अब तक वह किसी भी सदन की सदस्य नहीं रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी को उच्च सदन में भेजा जाना चाहिए, ताकि वह मुखरता से पार्टी का पक्ष संसद में रख सकें। 

कांग्रेस लीडरशिप और स्टेट यूनिट्स के बीच अभी आने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों में कांग्रेस कुछ सीटों पर जीत की हालत में है। फिलहाल, इन सीटों से किन नेताओं को टिकट दिया जाए, इस पर विचार चल रहा है। इसी बीच कुछ नेताओं ने प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, अब तक प्रियंका गांधी या फिर परिवार के अन्य किसी सदस्य ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है।

पार्टी के किसी अन्य नेता ने भी खुलकर इस पर कोई बयान नहीं दिया है, मगर भीतरखाने चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि प्रियंका गांधी को अमेठी या फिर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ाने पर भी पहले विचार किया जा रहा था। मगर, अब इस पर इरादा बदलता नज़र आ रहा है। इसका कारण यह है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जो हालत है, उसमें इन सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतना भी जोखिमभरा है, जो कभी गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ रही हैं।

'चुलबुल पांडे का सपना साकार हुआ', भारत सरकार की पहल देख बोले सलमान खान

PFI की रैली में लगे भड़काऊ नारे, भाजपा बोली- कश्मीर बनने की राह पर केरल

'मैं हिन्दू हूँ, चाहूँ तो बीफ खा सकता हूँ..', कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बयान से छिड़ सकता है विवाद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -