प्रधानमंत्री के ओहदे का हमने किया सम्मान, मोदी करते थे अपमान
प्रधानमंत्री के ओहदे का हमने किया सम्मान, मोदी करते थे अपमान
Share:

गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के बनासकांठा में चुनावी प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया वाॅलिंटियर्स और प्रशंसकों से भेंट की। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से भेंट की। उन्होंने कहा कि, वे प्रधानमंत्री के पद का पूरा सम्मान करते हैं। उनका कहना था कि, उन्होंने कभी भी इस पद का अनादर नहीं किया। अपने उद्बोधनों में कभी भी प्रधानमंत्री के पद पर टिप्पणी नहीं की।

सदैव नरेंद्र मोदी कहा और, उन्हीं पर बोला। इसी तरह भाजपा की गलतियों को चिन्हित किया। उनका कहना था कि, भारतीय जनता पार्टी इस तरह से नहीं करती है। वह तो सीधे प्रधानमंत्री के पद पर, हमला कर देती है। इसका उदाहरण हम मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्यों से देख सकते हैं।

जब नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो वे, प्रधानमंत्री पद पर आसीन व्यक्तित्व के लिए, अपशब्द कहा करते थे। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बनाए रखना बेहद जरूरी है। ये बातें मेरी और मोदी की सोच को दर्शाती हैं और, यहीं से हम अलग हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि, भले ही वे हमें कुछ भी कहें मगर, हम उन्हें कुछ नहीं कहेंगे। उनका कहना था कि, गुजरात में विकास नहीं हुआ है। केवल दर्शाया गया है और, अब तो विकास पागल हो गया हैं। राहुल गांधी तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं।

चित्रकूट में भाजपा ने नतीजे से पहले हार स्वीकारी

विकास नहीं कांग्रेस पगला गई है - प्रकाश जावड़ेकर

अल्पेश ठाकोर ने खोल दिए कांग्रेस के पत्ते

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -