विकास नहीं कांग्रेस पगला गई है - प्रकाश जावड़ेकर
विकास नहीं कांग्रेस पगला गई है - प्रकाश जावड़ेकर
Share:

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान कई स्टार प्रचारक पार्टी के लिए प्रचार - प्रसार करने में लगे हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात में रैली कर रहे हैं वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चुनाव में प्रचार किया। वे मतदाताओं से जनसंपर्क करने पहुंचे।

उन्होंने घर - घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की। मतदाताओं से मिलने के दौरान उन्होंने विकास के मसले पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस विकास को पागल बता रही है वह पागल नहीं हुआ है। पगला तो कांग्रेस रही है।

आखिर विकास कहां नहीं हुआ। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही विकासवादी कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि गुजरात राज्य में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को निर्वाचन होना है। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है। भाजपा अपनी साख को बचाने हेतु गुजरात में मोर्चा संभाल रही है। भाजपा गुजरात में कैंपेन कर अपने लिए अधिक से अधिक वोट जुटाने के प्रयास कर रही है। लोगों के बीच भाजपा की योजनाओं और विकास कार्यों का प्रसार किया जा रहा है।

GST को लेकर रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

यूपी में भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

गुजरात चुनाव : कांग्रेस ने 80 सीटों के प्रत्याशी तय किए

गुजरात में सत्ता वापसी के लिए बीजेपी का नया प्लान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -