पत्नी का चुनाव प्रचार करने पर घिरे 'शत्रु', कोंग्रेसी बोले- अभी तक RSS नहीं छोड़ पाए सिन्हा
पत्नी का चुनाव प्रचार करने पर घिरे 'शत्रु', कोंग्रेसी बोले- अभी तक RSS नहीं छोड़ पाए सिन्हा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करने आए शत्रुघ्न सिन्हा पर यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है। प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि शत्रुघ्न कांग्रेस में भले ही शामिल हो गए हों, किन्तु वे अभी तक आरएसएस छोड़ नहीं पाए हैं। 

प्रमोद कृष्णम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा है कि, 'शत्रुघ्न सिन्हा की हरकतों से लगता है, कि वे कांग्रेस में शामिल हो हो गए हैं, लेकिन अभी तक RSS से इस्तीफ़ा नहीं दे पाए हैं।' प्रमोद कृष्णम इससे पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला कर चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा जब इससे पहले पूनम के नामांकन के दौरान लखनऊ आए थे तो कांग्रेस उम्मीदवार ने उन्हें पत्नी धर्म के स्थान पर पार्टी धर्म निभाने की सलाह दी थी। इससे पहले गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेसी शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दफा फिर चुनावी मंच शेयर किया। लखनऊ लोकसभा सीट में चौक स्थित घंटाघर के पास चुनावी सभा में शत्रुघ्न सिन्हा ने गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगे है।
 
अखिलेश ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा जनता को बहकाने की राजनीति कर रही है। इसलिए इस बार जनता जरूर बदला लेगी। देश प्रचार मंत्री नहीं प्रधानमंत्री चाहता है। अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करने लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि 23 मई को वन मैन शो और टू मैन आर्मी नहीं रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका और अखिलेश का रिश्ता राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। 

खबरें और भी:-

 

साइकिल का बटन दबाने से चौकीदार, ठोकीदार और धमकीदार बाहर हो जाएंगे - अखिलेश यादव

भाजपा चाहे सनी देओल या सनी लियोनी को ले आए, कोई नहीं रोक पाएगा हमारी आंधी- कांग्रेस

शिवसेना ने की पीएम की तारीफ, सामना में लिखा- मोदी है तो मुमकिन है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -