अगर गोडसे जिन्दा होता तो भाजपा उसको भी उम्मीदवार बना देती - कांग्रेस
अगर गोडसे जिन्दा होता तो भाजपा उसको भी उम्मीदवार बना देती - कांग्रेस
Share:

मुंबई : भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाने के बाद भाजपा पर लगातार हमले जारी हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र कांग्रेस ने मालेगांव धमाके में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाने पर भाजपा पर शनिवार को हमला बोलते हुए कहा कि अगर महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे भी आज जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनावी संग्राम में उतार देती। 

उल्लेखनीय है कि जमानत पर चल रही साध्वी प्रज्ञा अपने बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर है कि तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल के चीफ हेमंत करकरे 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में इसलिए मारे गए थे क्योंकि मालेगांव धमाके की जांच के वक़्त उन्हें ‘यातनाएं’ देने के लिए उन्होंने करकरे को श्राप दिया था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि, भाजपा बेशरमी से ऐसे शख्स की उम्मीदवारी का पक्ष ले रही है जो आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में अभियुक्त है।

उन्होंने कहा कि, जवानों के बलिदान पर वोट मांग रहे भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस को उनके बयान के बाद देश से माफी मांगने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई।  उन्होंने करकरे के खिलाफ टिप्पणियों के बाद आक्रोश के बाद भी साध्वी प्रज्ञा को ना हटाने के लिए भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह दर्शाता है कि भाजपा आतंकवाद का समर्थन करती है।

खबरें और भी:-

झगड़ालू प्रवृत्ति की हैं साध्वी प्रज्ञा, चाकूबाजी में आया है नाम - भूपेश बघेल

गुजरात में गरजे पीएम, कहा- अगर पाक पायलट वापस नहीं करता तो वो रात क़त्ल की रात होती

साध्वी प्रज्ञा पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने साधा कुछ इस तरह निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -