कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को खिलाए 1800 करोड़ रु
कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को खिलाए 1800 करोड़ रु
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव की तारीख निकट आते-आते आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला और उग्र हो गया है। आज कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बी एस येदियुरप्पा पर संगीन आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहने के दौरान भाजपा के बड़े नेताओं को 1800 करोड़ की घूस दी थी।

लोकसभा चुनाव: आखिर लालू के सामने झुकी कांग्रेस, 9 सीटों पर लड़ने को हुई राजी

नए लोकपाल के लिए ये पहला मामला होगा। वहीं, येदियुरप्पा ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस मोदी जी की लोकप्रियता से बौखला गई है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि येदियुरप्पा ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को रिश्वत दी थी। सुरजेवाला ने कहा है कि, यह सच है या झूठ? आयकर विभाग के पास 2017 से येदियुरप्पा की साइन वाली डायरी है। अगर ये सच है तो मोदी जी और भाजपा ने इसकी सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई।

लोकसभा चुनाव: शिवसेना ने जारी किए प्रत्याशियों के नाम, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

पहले इस प्रेस वार्ता को राहुल गांधी द्वारा किए जाने की खबरें सामने आई थीं, पर उनकी जगह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता की। कांग्रेस की प्रेस वार्ता का समय दो बार बदला गया। पहले प्रेस वार्ता 10.15 बजे होनी थी उसके बाद एक बजे का वक़्त दिया गया और उसके बाद आखिरकार दो बजे का समय तय हुआ। हालांकि, तय वक्त पर तब भी प्रेस वार्ता शुरू नहीं हो सकी। 

खबरें और भी:-

पाकिस्तान को 2.1 अरब डॉलर का कर्ज देगा चीन, आर्थिक संकट से उबरने में भी करेगा मदद

लोकसभा चुनाव: माकपा की चुनावी ललकार, अबकी बार- मोदी बेरोज़गार

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस को एक और झटका, महाराष्ट्र के एक और नेता भाजपा में शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -