चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, आज दो रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, आज दो रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी
Share:

लखनऊ : आगामी 11 अप्रेल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आखिरी दौर में हैं। रैलियों व जनसभाओं का सिलसिला जारी है। हालांकि आज शाम तक यहां चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा लेकिन एन वक्त पर भी अलग-अलग पार्टियों के उच्चाधिकारी मतदाताओं का रुख अपने पाले में करने में लगे हैं। 

राजस्थान से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्रियों के लिए सीएम गेहलोत ने कही ऐसी बात

खराब मौसम के कारण हुई थी निरस्त

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर व बिजनौर जिले में रोड शो करने पहुंचेंगी। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती आज बिजनौर की जनता के बीच रैली करेंगी। सोमवार को गांधी पार्क में होने वाली कांग्रेस की रैली को खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद प्रत्याशी इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी के रोड शो की बात कही थी। मंगलवार सुबह इसकी औपचारिक घोषणा की गई। 

अवध की सीटों पर शाह की नजर, प्रबंधकों को दिया जीत का मंत्र

ऐसी है रैली की तैयारियां 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी का रोड शो चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी से शुरू होकर चौक रायवाला, लकड़ी बाजार होते हुए कुतुबशेर तक संपन्न होगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर प्रशासन सख्त है। इसे लेकर रुट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है। जाहिर है चुनाव प्रचार आखिरी दौर में पहुंच गया है और आज शाम तक थम जाएगा। ऐसे में आखिरी वक्त में प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी। सहारनपुर में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंचेंगी। यहां भी प्रियंका शहर में जनता के बीच रोड शो करेंगी। 

भाजपा में नोटबंदी, जीएसटी पर बात करने की हिम्मत नहीं : केजरीवाल

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 को, आज प्रचार का अंतिम दिन

जम्मू में बोले राजनाथ सिंह- राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -