चुनाव से पहले ही थरूर के साथ हो गया 'खेला', क्या इसके पीछे है गांधी परिवार का दिमाग ?
चुनाव से पहले ही थरूर के साथ हो गया 'खेला', क्या इसके पीछे है गांधी परिवार का दिमाग ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार को सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वोटिंग के बाद कहा कि वो बहुत लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहीं थीं। 22 वर्षों के अंतराल के बाद ये चुनाव हो रहे हैं और 24 साल बाद कोई गैर-गांधी पार्टी का अध्यक्ष बनने जा रहे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच यह चुनावी मुकाबला हो रहा है।

लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थरूर को कई राज्यों में पोलिंग एजेंट तक नहीं मिले है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या उत्तर भारत में इस नेता की बिल्कुल पकड़ नहीं या फिर मल्लिकार्जुन खड़गे का इतना दबदबा है कि एक भी कार्यकर्ता थरूर के साथ नहीं गया। बता दें कि दोनों ही नेता दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए अब ये भी नहीं कहा जा सकता थरूर को इसलिए एजेंट नहीं मिल रहे, क्योंकि वो दक्षिण भारत के नेता हैं। दरअसल, ऐसा पहले से कहा जा रहा था कि गांधी परिवार ने अपने विश्वसनीय मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार बना रखा है, इसी लिए खड़गे के नामांकन में भी कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा देखा गया था, जबकि थरूर केवल अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करते देखे गए थे। 

बता दें कि, कांग्रेस में सन् 2000 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। उस समय सोनिया गांधी के सामने जतिन प्रसाद ने नामांकन भरा था। उस वक़्त जितिन प्रसाद का भी कुछ ऐसा ही हाल हुआ था, जो आज थरूर का है। यहां पर सोनिया को एकतरफा समर्थन मिला और वो पार्टी अध्यक्ष चुन ली गईं। अभी जब कांग्रेस एकदम टूटने की कगार पर आ गई और पार्टी के कई दिग्गज नेता छोड़कर चले गए, तब फैसला लिया गया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। पहले राहुल गांधी को मनाया गया, मगर वो नहीं मानें। कांग्रेस की तरफ से कई बार कहा गया कि चुनाव बिल्कुल निष्पक्ष होंगे और गांधी परिवार ने आधिकारिक तौर पर किसी का समर्थन भी नहीं किया है। इसके बावजूद थरूर को एक एजेंट तक न गांधी परिवार के निष्पक्ष चुनावों के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।

किसानों को पीएम मोदी का बड़ा दिवाली गिफ्ट, कृषकों को मिलेगा बड़ा फायदा

पिता मुलायम की अस्थियां लेकर हरिद्वार रवाना हुए अखिलेश, पूरा यादव परिवार है साथ

कांग्रेस चीफ के चुनाव से खुश हैं ? जानिए सोनिया गांधी ने क्या दिया जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -