कांग्रेस चीफ के चुनाव से खुश हैं ? जानिए सोनिया गांधी ने क्या दिया जवाब
कांग्रेस चीफ के चुनाव से खुश हैं ? जानिए सोनिया गांधी ने क्या दिया जवाब
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज यानि सोमवार (17 अक्टूबर) को वोटिंग हो रही है। पार्टी प्रमुख पोस्ट के लिए वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी आज वोट डालने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचीं। इस दौरान प्रेस वालों ने उनसे पूछा कि 'क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पर को लेकर हो रहे चुनाव से खुश हैं?' इस पर उन्होंने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से प्रतीक्षा कर रही थीं।

सोनिया गांधी ने पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मतदान किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचकर मतदान किया। पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले वोट डाला। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने भी मतदान किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से ज्यादा सालों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के लगभग 9 हजार से ज्यादा निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे।

आज PMJAY-MA योजना के 50 लाख लाभार्थियों को आयुषमान कार्ड बांटेंगे पीएम मोदी

'सपा-कांग्रेस ने मुस्लिमों को गुमराह किया..', पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन में बोली भाजपा

'उनको लगता ही PM बनकर स्वर्ग पहुँच जाएंगे..', नितीश कुमार पर सुधाकर का तंज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -