पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस
पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोधी अभियान चलाया है। ऐसे में वह चाहती है कि, केंद्रीय उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध किया जाए। यह विरोध वह पेट्रोल व डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर जताएगी। कांग्रेस इस मामले में एक व्यापक आंदोलन चलाएगी।

कांग्रेस द्वारा वृहद स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि, कांग्रेस का अभियान आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिए जाकिर हुसैन काॅलेज के समीप पैट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे।

कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस जम्मू कश्मीर के मसले पर भी सरकार का जमकर विरोध कर रही है। साथ ही महंगाई और अन्य मामलों में कांग्रेस सत्तापक्ष का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि केंद्र सरकार अपने कार्यों का भ्रामक प्रचार कर रही है, जो योजनाऐं चलाई जा रही हैं वे कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर चलाई जा रही हैं। लोगों के बीच व्यर्थ का भ्रम जाल बुना जा रहा है।

कांग्रेस नेता के खिलाफ़ FIR दर्ज

राज्य के हालात जानने, आज कश्मीर पहुॅंचेंगे कांग्रेसी

ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ, कांग्रेस का अभियान

बुलेट ट्रेन, आलोचना की पटरी पर

कांग्रेस का दो दिवसीय कश्मीर दौरा आज से

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -