ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ, कांग्रेस का अभियान
ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ, कांग्रेस का अभियान
Share:

नई दिल्ली: इसमें कोई शक नहीं कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बावजूद देश के सभी वाहन चालक एक्साइज व वैट में वृद्धि किये जाने से मज़बूरी में महंगा ईंधन खरीद रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस ने बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है।दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कानून में संशोधन किया, इस कारण एक्साइज व वैट में वृद्धि हुई. दिल्ली में पेट्रोल पर 104.42 प्रतिशत टैक्स और डीजल पर 226.02 प्रतिशत टैक्स बढ़ गया.100 रुपये के पेट्रोल पर एक्साइज व वैट 51.78 रुपये और डीजल पर 44.40 रुपये हो गया है।इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

बता दें कि अजय माकन ने यूपीए सरकार के ईंधन भावों से तुलना कर दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि टैक्स एकत्रित करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकार बिना टैक्स के चल सकती है। इस पर उन्होंने सवाल किया कि अगर सरकार बिना टैक्स के चल सकती है, तो केजरीवाल ने कानून में संशोधन करके दो बार पेट्रोल व डीजल पर वैट की बढ़ोत्तरी क्यों की? मोदी सरकार का हमेशा विरोध करने वाले केजरीवाल अब चुप क्यों है। इस मुद्दे पर उन्होंने पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

जानिए क्या चल रहा है हमारे देश की राजनीती में, पढिये राजनीतिक पार्टी से जुडी ताज़ा खबरें

PM मोदी का फर्जी वीडियो ट्वीट करने पर दिग्विजय की बढ़ी मुश्किलें

मानहानि मामले में कोर्ट ने लगाया सीएम केजरीवाल पर जुर्माना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -