राज्य के हालात जानने, आज कश्मीर पहुॅंचेंगे कांग्रेसी
राज्य के हालात जानने, आज कश्मीर पहुॅंचेंगे कांग्रेसी
Share:

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस गंभीर हो गई है। कांग्रेस यहाॅं के हालातों का, जायजा लेने के प्रयास में है। इसके लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल, आज श्रीनगर पहुॅंचेगा। यह प्रतिनिधिमंडल, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर जाएगा।

यहाॅं पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, जम्मू कश्मीर राज्य के हालात जानेंगे। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष, जीए मीर ने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर के कारोबारी संगठनों से और नागरिकों से चर्चा करेगी। अन्य वर्गों से भी चर्चा की जाएगी और उनकी परेशानी जानी जाएगी।

गौरतलब है कि, समूह ने 10 सितंबर और 11 सितंबर को जम्मू में अपने दौरे का पहला चरण पूरा किया था। मगर अब फिर प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर जा रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव अंबिका सोनी आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस विरोध की रणनीति अपना रही है। हालांकि सरकार इस मामले में, अपने तर्क दे रही है लेकिन, कांग्रेस यहाॅं उपजी हिंसा, बढ़ते आतंकवाद और अन्य मामलों को लेकर, केंद्र सरकार की नीतियों को जवाबदेह बता रही है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल यहाॅं लोगों से चर्चा करने के बाद, केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष रख सकता है। दूसरी ओर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत, सरकार के अन्य घटक जम्मू - कश्मीर को लेकर, सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रयासों को सभी के बीच रखते रहे हैं। मगर इस मामले में राजनीति अभी भी की जा रही है। 

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मास्टरमाइंड अबु इस्माइल को भारतीय सेना ने किया ढेर

अमेरिका में राहुल के बोल, भाजपा ने चुराई हमारी योजनाएं

भीड़-भाड़ से कहीं दूर करे चत्‍पाल की सैर

सियालदह एक्सप्रेस पटरी से उतरी, शेड्यूल टाईम से हुई लेट

कश्मीर की शांति के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने की 5C की बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -