अगर 'बैलट पेपर' पर नहीं लौटे तो 2024 में देश का आखिरी चुनाव होगा - दिग्विजय सिंह
अगर 'बैलट पेपर' पर नहीं लौटे तो 2024 में देश का आखिरी चुनाव होगा - दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM का मुद्दा उठाया है। दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय सियासत को लेकर चिंता प्रकट की है। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि EVM भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है। टेक्नोलॉ  के जरिए संसदीय चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 भारतीय सियासत का आखिरी चुनाव होगा, यदि हम बैलट पेपर द्वारा चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया पर वापस नहीं लौटे।

दिग्विजय सिंह ने कैरल कैडवॉलर (Carole Cadwalladr) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरीके से फेसबुक के जरिए कैंब्रिज एनालिटिका चुनावों को प्रभावित करती है। उन्होंने अपने वीडियो के एक छोटे से अंश को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे अब तक 6 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं। इस वीडियो में वह चुनावों में टेक्नोलॉ़जी के जरिए किए जाने वाले हेर-फेर पर बात चल रही हैं।

अपने अगले ट्वीट में दिग्गी राजा ने मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार पर हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गौशालाओं के लिए 132 करोड़ का प्रावधान रखा था, जिसे भाजपा की शिवराज सरकार ने कम करते हुए महज 11 करोड़ कर दिया है। अब आप ही बताईए कौन है गौ माता का असली भक्त, कमलनाथ जी या शिवराज सिंह चौहान जी?'

 

Video: ब्रिटेन-कनाडा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, बलूचों पर अत्याचार रोकने की मांग

कांग्रेस की मांग- चीन विवाद पर संसद में जवाब दें पीएम मोदी

दिल्ली दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले सांसद बंडी संजय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -