'केजरीवाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं.', भूपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में हमारी लड़ाई भाजपा से..
'केजरीवाल हमारे लिए कोई चुनौती नहीं.', भूपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में हमारी लड़ाई भाजपा से..
Share:

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अन्य राज्यों में भी जोर आजमाइश करने की तैयारी कर ली है। इन्हीं में एक राज्य हरियाणा भी है, जहां जून में नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं। लेकिन राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चुनौती नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि राज्य में उनकी सियासी लड़ाई भाजपा से है।

मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में हुड्डा से जब सवाल किया गया कि AAP के बढ़ते वर्चस्व के कारण कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है, तो इस पर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते थे और उन्होंने AAP को एक विकल्प के रूप में देखा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लोगों के लिए कांग्रेस पहले से ही एक ऑप्शन है। हुड्डा ने आगे कहा कि, 'मैं केजरीवाल को चुनौती के तौर पर नहीं देखता हूं।' हुड्डा ने AAP के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उन्होंने पहले सभी 90 विधानसभा सीटों और 10 लोकसभा सीटों पर लड़ा था, मगर एक भी नहीं जीत सके थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के लिए AAP कोई खतरा नहीं है, हमारा मुकाबला भाजपा के साथ है।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली की थी। उनकी इस रैली को 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। रैली के दौरान उन्होंने राज्य में सत्ताधारी भाजपा पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि, 'जो अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनाना चाहते हैं, वे हमारे साथ आएं। जो उन्हें दंगाई, गुंडे, दुष्कर्मी बनाना चाहते हैं, वे उनके (भाजपा) साथ जाएं। ऐसे सभी तत्व उस पार्टी में हैं।'

जबलपुर पहुंचे 'महाराज', कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

महाराष्ट्र में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, BJP के तीसरा उम्मीदवार उतारते ही भड़की शिवसेना

कुमार विश्वास ने केजरीवाल को कहा 'बौना'.., सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी पर यूँ कसा तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -