'प्रियंका तो कोई भी उपचुनाव लड़कर संसद पहुंच जाएंगी..', राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर क्या बोले जयराम रमेश ?
'प्रियंका तो कोई भी उपचुनाव लड़कर संसद पहुंच जाएंगी..', राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर क्या बोले जयराम रमेश ?
Share:

नई दिल्ली: आम चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर आज शुक्रवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार अमेठी छोड़ दी है, जहाँ 2019 में वो स्मृति ईरानी के हाथों हार गए थे। राहुल इस बार अपनी माँ सोनिया गांधी द्वारा छोड़ी गई सीट रायबरेली से मैदान में उतर रहे हैं। रायबरेली से राहुल के दादा फ़िरोज़ गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी कई बार चुनाव जीत चुके हैं, ये सीट गांधी परिवार का अभेद किला मानी जाती है। ऐसे में कांग्रेस ने राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के सामने उतारने के बजाए सुरक्षित सीट से उतारने का फैसला किया है, वहीं, अमेठी सीट पर पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 

उल्लेखनीय है कि, किशोरी लाल शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। वे पहली बार चुनावी मैदान में हैं। जबकि राहुल गांधी इससे पहले 2004, 2009 और 2014 से अमेठी सीट से चुनाव जीत चुके हैं। ये भी गाँधी परिवार का गढ़ माना जाता है, यहाँ से संजय गांधी, राजिव गांधी और सोनिया गांधी चुनाव जीत चुके हैं, 2004 में सोनिया ने ये सीट राहुल के लिए छोड़ दी थी, जो अपने जीवन पहला चुनाव लड़ रहे थे। इसके बाद सोनिया रायबरेली चली गईं, लेकिन 2019 में राहुल ने अमेठी गँवा दिया और अब सोनिया गांधी ने उनके लिए अपनी दूसरी सुरक्षित सीट रायबरेली खाली कर दी है। खुद सोनिया गांधी, राजस्थान से राज्यसभा पहुँच गईं हैं। 

हालाँकि, पहले अटकलें थी कि अमेठी से राहुल गांधी चुनावी मैदान में उतरेंगे और स्मृति ईरानी को टक्कर देंगे, वहीं रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरेंगी। लेकिन पार्टी ने अचानक रणनीति बदली और दोनों सीटों पर बदलाव कर दिया। इस बदलाव पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा है कि, राहुल गांधी जी की रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर कई लोगों की कई तरह की राय हैं। मगर राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी हैं और बेहद सोच समझ कर दांव चलते हैं। ये फैसला पार्टी हाईकमान ने बहुत विचार विमर्श करके बड़ी रणनीति के साथ लिया है। इस फैसले से भाजपा, उनके समर्थक और चापलूस धराशायी हो चुके हैं। बेचारे स्वयंभू चाणक्य जो ‘परंपरागत सीट’ (अमेठी, रायबरेली) की बात करते थे, उनको समझ नहीं आ रहा अब क्या करें?

रमेश ने आगे कहा कि, रायबरेली केवल सोनिया जी की नहीं, बल्कि खुद इंदिरा गांधी जी की सीट रही है। यह विरासत नहीं, जिम्मेदारी है, एक कर्तव्य है। रही बात गांधी परिवार के गढ़ की, तो अमेठी-रायबरेली ही नहीं, उत्तर से दक्षिण तक पूरा भारत ही गांधी परिवार का गढ़ है। राहुल गांधी तो 3 बार उत्तर प्रदेश से और एक बार केरल से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं, मगर मोदी जी विंध्याचल से नीचे जाकर चुनाव लड़ने की ताकत क्यों नहीं जुटा सके?  एक बात और स्पष्ट है कि कांग्रेस परिवार लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और उनकी आकांक्षाओं का परिवार है। कांग्रेस का एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े बड़ों पर भारी है। कल एक मूर्धन्य पत्रकार अमेठी के किसी कार्यकर्ता से मजाक में कह रही थीं कि आप लोगों का नंबर कब आएगा टिकट मिलने का? तो लीजिए, आ गया नंबर। कांग्रेस का एक सामान्य कार्यकर्ता अमेठी में भाजपा का भ्रम और दंभ दोनों तोड़ डालेगा।

जयराम रमेश ने आगे कहा कि प्रियंका जी धुआंधार प्रचार कर रही हैं और वो अकेली ही  नरेंद्र मोदी के प्रत्येक झूठ का जवाब सच से देकर उनकी बोलती बंद करती जा रहीं हैं, इसीलिए यह आवश्यक था कि उन्हें केवल अपने चुनाव क्षेत्र तक सीमित ना रखा जाए। प्रियंका जी तो कोई भी उपचुनाव लड़कर संसद में पहुंच जायेंगी। आज स्मृति ईरानी की केवल यही पहचान है कि वो राहुल गांधी के विरुद्ध अमेठी से चुनाव लड़ती हैं। अब स्मृति ईरानी से वो शोहरत भी छिन चुकी है। अब व्यर्थ की बयानबाजी करने की जगह, स्मृति ईरानी स्थानीय विकास को लेकर जवाब दें, जो बंद किए अस्पताल, स्टील प्लांट और IIIT हैं, उस पर जवाब देना होगा। शतरंज की कुछ चालें शेष हैं, थोड़ी प्रतीक्षा कीजिए। 

'भाजपा को सत्ता में नहीं आना चाहिए, मोदी को रोकना ही होगा..', पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर किया राहुल गांधी का समर्थन

'इमरती देवी का रस ख़त्म हो चुका, जो चाशनी होती है..', पूर्व महिला मंत्री पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का भद्दा बयान

शाहरुख़ शेख ने यश जैन बनकर जैन लड़की को फंसाया और फिर.., इंदौर में लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -