चित्रकूट की जीत का कांग्रेस को गुजरात में मिल सकता है लाभ
चित्रकूट की जीत का कांग्रेस को गुजरात में मिल सकता है लाभ
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चित्रकूट में हुए विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर निकल आए। ढोल, ताशों की गूॅंज के बीच सभी ने मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को शुभकामना दी। मगर इस जीत के मायने केवल चित्रकूट में मिठाई खिलाने तक नहीं माने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह मिठाई गुजरात में कांग्रेस का प्रचार कर रहे खेमे तक पहुंच सकती है। जी हां, इसका अर्थ यह है कि चित्रकूट की यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी की तरह है।

इस जीत से गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार - प्रसार कर रही कांग्रेस की संभावनाऐं मजबूत होंगी। इसका लाभ कांग्रेस को गुजरात में मिल सकेगा। हालांकि चित्रकूट में भाजपा की हार सीएम शिवराज के लिए परेशानी बन सकती है। विधानसभा चुनाव के ठीक पूर्व उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की रिकाॅर्ड 14135 मतों से जीत भाजपा हेतु चिंता का विषय हो सकती है।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश से सटे इस क्षेत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव के पहले दौरा किया था। उन्होंने यहां महाआरती तक की थी। माना जा रहा है कि यहां भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे को भुनाने में लगी थी। मगर इसका असर अधिक नहीं हुआ।

दूसरी ओर भाजपा सांसद और लोकप्रिय अभिनेता विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुए थे। मगर इसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ गया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया को एक लाख 93 हजार मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री के ओहदे का हमने किया सम्मान, मोदी करते थे अपमान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया संकल्प पत्र

चित्रकूट में भाजपा ने नतीजे से पहले हार स्वीकारी

विकास नहीं कांग्रेस पगला गई है - प्रकाश जावड़ेकर

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -