सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया संकल्प पत्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया संकल्प पत्र
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश में अपना संकल्प पत्र भरा,यह संकल्प पत्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रस्तुत किया गया। हालांकि विपक्षी दलों ने इस संकल्प पत्र को छलावा करार दिया है। सपा ने संकल्प पत्र को छल पत्र बताया वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर पुराने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसार मौर्य, उपमुख्यमंत्री दिनेशचंद्र शर्मा, मंत्री सुरेश खन्ना व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय की मौजूदगी में भाजपा ने संकल्प पत्र प्रस्तुत किया।

भाजपा ने इसमें सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाय फाई सेवा प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही घोषणा की गई है कि महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाए जाऐंगे। लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने गौशालाओं और अन्य पशुओं के लिए भी आश्रय स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है। संकल्प पत्र को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य भर के 652 स्थानीय निकायों में चुनाव होने जा रहे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

इसमें 16 नगर निगम शामिल हैं। इससे पहले राज्य में 12 नगर निगम थे। योगी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अयोध्या और मथुरा वृन्दावन के नगर निगमों का गठन प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया और यहां पहली बार चुनाव होने जा रहे हैंण् भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में 28 संकल्प प्रस्तुत किये गये हैंए जिन्हें पूरा करने का वादा किया गया है।

यूपी में भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

2022 तक देश में राम राज्य होगा - योगी

केवल रंग - रोगन करना ही हो गया है जनकल्याण कार्य

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -