कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख कर की यह मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख कर की यह मांग
Share:

नीमच से राजेन्द्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

नीमच। छोटे व मझले सभी वर्ग के कृषकों को उनके कब्जे की शासकीय भूमि का उन्हे भूमि स्वामित्व प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा चुनाव के लिए आगामी चुनावी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल की जाए, यह मांग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में की हैं। भाजपा सरकार व उनके जन प्रतिनिधि सत्ता के मद में छोटे व मझले किसानों को शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर आये दिन प्रताड़ित व परेशान कर रहे हैं। बड़े जुर्माने व सिविल जेल की धमकियां दे कर कब्जे छुड़वा रहे है, किसान डरे हुए और परेशान है। पिछले दिनों जावद में पटवारियों की एक बैठक में भाजपा के नेताओं की उपस्थिति में यह निर्देश दिया गया की सारे पटवारी प्रत्येक गांव व शहर की शासकीय भूमि व अतिक्रमण चिन्हित कर सूचियां प्रस्तुत करने को कहा गया। क्षेत्र में महत्वपूर्ण कीमती भूमि चिन्हित कर अपने मित्रो को बांटने का बड़ा खेल होने जा रहा हैं। जब कि किसानों की अपनी भूमि से लगी सेड़े-मेडे व छोटे-छोटे टुकड़ों पर वर्षो से किसानों के कब्जे चले आ रहे हैं व खेती करते रहे हैं।

पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की जब-जब कांग्रेस की सरकारें रही पुराने कब्जे के मान से पात्रता अनुसार पट्टे व भूमिस्वामी स्वत्व प्रदान किए गए। अर्जुनसिह और दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में बड़े पैमाने पर भूमिहीन किसानों को पट्टे प्रदान किए गए। जब से भाजपा की सरकार बनी हैं विगत 20 वर्ष में किसानों को न तो भूमि के पट्टे दिए गए, अपितु पुराने व्यवस्थापन कानूनों का भी पालन रोक दिया गया। यही नहीं किसानों की काबिज भूमि से बेदखल करने के प्रयास जारी हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिख कर मांग की है कि आगामी चुनाव के कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐसे सभी भूमि हीन छोटे कृषको को जिनके वर्ष 2010 के पूर्व से भूमि पर कब्जे चले आ रहे है व खेती कर रहे हैं उन्हें काबिज भूमि पर भूमि स्वामित्व प्रदान किया जाएगा। यदि जबरन बेदखल भी कर दिया गया तो पुन: कब्जा दिला कर भूमि स्वामी स्वत्व प्रदान किया जायेगा। ताकि कृषक डरे नहीं और उन्हें एक बड़ी समस्या से निजात मिल सके। कांठेड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत कराया कि भाजपा सरकार किसानों से भूमिया छीन कर उन्हे बेदखल कर अपने मित्रो को सौंप रही हैं इसके लिए पटवारी राजस्व महकमे का व्यापक दुरुपयोग किया जा रहा हैं। ऐसे में छोटे मझले किसानों को उनके कब्जे की भूमि का उनके हक में व्यवस्थापन कर उनकी मदद की जाना सुनिश्चित करने की आवश्यकता हैं। कम रकबे के अतिक्रमण को जुर्माना मुक्त रखा जाना चाहिए।

दबंगों ने आम रास्ते पर किया अतिक्रमण, किसान हो रहे परेशान

'मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो..', कांग्रेस नेता ने खुलेआम उगला जहर, Video हुआ वायरल

भारत जोड़ो यात्रा में 'जेबकतरों' का आतंक ! 100 लोगों का मोबाइल-सामान चोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -