लोकसभा चुनाव: आप से बोली कांग्रेस, अगर गठबंधन करना है तो माननी होगी ये बात...
लोकसभा चुनाव: आप से बोली कांग्रेस, अगर गठबंधन करना है तो माननी होगी ये बात...
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आज भी आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली में गठबंधन करने के लिए तैयार है, किन्तु वह किसी दूसरे प्रदेश में आप से गठबंधन नहीं करना चाहती है। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में कहा है कि, 'आप दूसरे प्रदेशों में भी गठबंधन करना चाहती थी किन्तु यह संभव नहीं है। प्रत्येक प्रदेश अलग होता है। हम अगले एक-दो दिनों में सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर देंगे। अगर आप दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती हैं तो हम आज भी इसके लिए राजी हैं।' 

उल्लेखनीय है कि आप दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी गठबंधन करने की बात कह रही थी। किन्तु कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं, कांग्रेस ने सात में से चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। गुरुवार की शाम को हुई केंद्रीय चुनाव कमिटी (CEC) की बैठक में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम पर फैसला किया जाना था, लेकिन इस बैठक में केवल चार सीटों पर ही निर्णय हो पाया और बाकी तीन सीटों में पेच फंसा रह गया। 

खबरों के अनुसार, नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद अजय माकन, चांदनी चौक सीट से कपिल सिब्बल, नॉर्थ ईस्ट सीट से जय प्रकाश अग्रवाल के नाम फाइनल किए गए हैं। चौथी सीट नॉर्थ वेस्ट की लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद द्वारा पार्टी छोड़कर जाने के कारण यहां पर नए उम्मीदवार को चुना जाना था। इस सीट पर कई दावेदार थे, किन्तु समिति ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान के नाम को हरी झंडी दे दी। 

खबरें और भी:-

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को झटका, मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, बेटे को कांग्रेस से मिला टिकट

7 बार के विधायक पर्चे में लिखना भूले अपना निर्वाचन क्षेत्र, रद्द हुआ नामांकन

बिहार: मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, प्रथम चरण में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -