कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गांवों से गुजर रही 'भारत जोड़ो यात्रा'
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गांवों से गुजर रही 'भारत जोड़ो यात्रा'
Share:

बेंगलुरु: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज यानी गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोदानाहल्ली (Bommagondanahalli) से शुरू हो गई है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा रामपुरा (Rampura) की ओर चल पड़ी है। आपको बता दें कि राहुल गांधी के स्वागत के लिए सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क किनारे जमा हो गए। जी हाँ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार यह यात्रा आज सुबह 6.30 बजे बोम्मगोदानाहल्ली में बीजी केरे अंडरपास से शुरू हुई है।

'क्या आप हमारे जैसी महिलाओं के लिए भाईजान नहीं बन सकते', सलमान से इस मशहूर अभिनेत्री ने किया सवाल

राहुल गांधी 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागरा में विश्राम करेंगे। आपको बता दें कि उसके बाद यह यात्रा शाम 4 बजे से कोनासागरा से फिर से शुरू होगी। इसके बाद मोलाकलमुरु में शाम के ब्रेक के लिए यह यात्रा रुकेगी। जी हाँ और रामपुरा पहुंचने पर राहुल गांधी रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। जी दरअसल 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया है। इस राज्य में यह यात्रा 21 दिनों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 20 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से दूसरे राज्य पहुंचेगी। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

'किसी को मेरी चिंता नहीं है कोई मेरा सपोर्ट नहीं कर रहा है', ट्रोल होने पर रोते हुए बोलीं उर्वशी

जी हाँ और कन्या कुमारी से कश्मीर तक की यात्रा समाप्त होने के बाद राहुल गांधी असम से गुजरात तक की पद यात्रा करेंगे। वहीं बीते मंगलवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में राहुल के प्रस्तावित कार्यक्रम की घोषणा की। जी दरअसल खड़गे ने कहा, राहुल गांधी का फैसला है कि देश को एकजुट करने और साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ उनका हल्ला बोल जारी रहेगा। अपनी इसी सोच के तहत वे इन दिनों कन्या कुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा के समाप्त होने के बाद उनका असम से गुजरात तक की पद यात्रा का कार्यक्रम है।

'अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा', बिहार में बोले PK

'मुहर्रम में नाचेंगे' कहकर फंस गए खड़गे, भाजपा बोली- ये मुसलमानों का अपमान

गुजरात के बाद अब हिमाचल के दौरे पर पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -