प्रदेश में इस बार टूटे ठंड के सारे रिकॉर्ड
प्रदेश में इस बार टूटे ठंड के सारे रिकॉर्ड
Share:

भोपाल : प्रदेश में ठण्ड अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही इस बार दिसंबर में ही दो बार रात का तापमान 19 और 20 दिसंबर को 6.0 और 6.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। जानकारी अनुसार इस बार का दिसंबर पिछले साल के जनवरी से भी ज्यादा ठंडा है। दरअसल, अभी सुबह का तापमान 8 डिग्री पर रहता है। तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। आमतौर पर ऐसा मौसम जनवरी माह में होता है, लेकिन इस बार दिसंबर में ही ऐसे हालात बने है। 

साइक्लोन का असर भी पड़ा 

मौसम वैज्ञानिक कि माने तो इस बार कश्मीर घाटी समेत उत्तर भारत में जनवरी जैसी बर्फबारी हुई। वही साइक्लोन का असर भी प्रदेश में उतना नहीं होता है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही रहा। वही प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो गई। इसका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर पड़ा है। यही कारण है की पिछली बार के मुकाबले इस बार अत्यधिक ठण्ड पड़ रही है। 

यदि दिन के तापमान की बात करे तो तीन दिन से इसमें इजाफा हो रहा है, लेकिन रात का तापमान 7-8 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। इस वजह से सुबह सात बजे तक ठंडक बनी रहती है।  रविवार को भी रात का तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें सिर्फ 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई ठंडक के कारण  पिछले 72 घंटे में भी इसमें सिर्फ 1.1 डिग्री का इजाफा हो सका।

अमृतसर में बनी घने कोहरे की मोटी चादर, हवाई सेवा प्रभावित

सर्दी जुखाम में पाएं इन घरेलु नुस्खों से उपाय

राजधानी में लगातार बढ़ ठंड का प्रकोप, इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -