अमृतसर में बनी घने कोहरे की मोटी चादर, हवाई सेवा प्रभावित
अमृतसर में बनी घने कोहरे की मोटी चादर, हवाई सेवा प्रभावित
Share:

अमृतसर : दिल्ली के बाद आज सुबह पंजाब के अमृतसर में भी घने कोहरे की मोटी चादर देखी गई, जिसका असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। अमृतसर एयरपोर्ट पर जहाजों की आवाजाही बाधित रही। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते पांच उड़ानें लेट हैं। यह देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ानें रोक दी। अब एक बजे तक कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी।

अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड

जहां करनाल में सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार यह दोनों राज्यों में सबसे कम और सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

चंडीगढ़ में भी तापमान रहा कम 

पिछले दो दिन से अंबाला का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे है। शनिवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं शिमला का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वही यदि बात चंडीगढ़ की करे तो यंहा न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दोनों राज्यों में दृश्यता भी कम रही।

सर्दी जुखाम में पाएं इन घरेलु नुस्खों से उपाय

राजधानी में लगातार बढ़ ठंड का प्रकोप, इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा

आपकी हड्डियों को कमज़ोर बना रही हैं ये तीन चीज़ें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -