राजधानी में लगातार बढ़ ठंड का प्रकोप, इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा
राजधानी में लगातार बढ़ ठंड का प्रकोप, इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान इस सीजन में अपने निचले स्तर पर जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान ने तो तीन वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य स्तर पर 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व इतना कम तापमान 22 दिसंबर 2014 को दर्ज किया गया था

घाटी में बड़ रही ठंड 

घाटी में भी ठण्ड ने जोर कर रखा है जम्मू और श्रीनगर में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे सर्द रात बीती। जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि श्रीनगर में पारा माइनस 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कारगिल में अधिकतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा ही चल रहा है। वहीं मुगल रोड करीब दस दिन से बंद है।

हिमाचल में राहत  

प्राप्त जानकारी अनुसार हिमाचल में अभी मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने पर लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान में बीते चार दिनों की अपेक्षा शनिवार को चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और अधिकतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे भारी शीतलहर की चपेट में रहेगा प्रदेश, अलर्ट जारी

अब तक सबसे ठंडा हुआ माउंटआबू , पारा 0 डिग्री

कोहरे के कारण उड़ानों पर पड़ा असर, एक घंटे देरी से उड़े विमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -