CM योगी आदित्यनाथ ने थामा मुलायम सिंह का हाथ
CM योगी आदित्यनाथ ने थामा मुलायम सिंह का हाथ
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) एक-दूसरे के धुर विरोधी कहे जाते है। हमेशा ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के फैसलों पर सपा गठबंधन की पार्टियां विरोध जताती हुई दिखाई दी है। हालांकि ऐसा केवल राजनीतिक गलियारों तक ही सीमित दिखाई देता है। ऐसी ही कुछ गवाही एक फोटो दे रही है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर इस समय बहुत तेजी से शेयर की जा रही है।

दरअसल, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का देहांत शनिवार के दिन हो गया था। इसके उपरांत  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी रविवार को उनके घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि भी दे दी है। इस बीच वे मुलायम सिंह के घर कुछ वक्त तक रुके रहे। तब उन्होंने सपा संरक्षक के पास जाकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसी दौरान की एक फोटो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर साझा की जा रही है। इस फोटोज में मुख्यमंत्री योगी सपा संरक्षक का हाथ थामे दिखाई दे रहे है। जबकि मुलायम सिंह का दूसरा हाथ सीएम योगी के कंधे पर है। वहीं इन दोनों के अलावा इस तस्वीर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, अपर्णा यादव और कई अन्य लोग भी हैं।

मुलायम सिंह की तबीयत थी खराब: मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य भी बीते दिनों से खराब है चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत जब अधिक बिगड़ गई तो अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। तब उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में इस फोटो  को दोनों पार्टियों के बीच राजनीति से दूर हटकर व्यक्तिगत तौर पर भी देखा जाने लगा है। राजनीति से इतर माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने सपा संरक्षक के पास जाकर उनका हालचाल भी जाना। बता दें कि साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां हैं।

'40 करोड़ लो और भाजपा में शामिल हो जाओ..', क्या गोवा में इस तरह MLA खरीद रही BJP ?

'महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के पुराने पापों का घड़ा फूटा': केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

'नकली मजदूर, फर्जी तालाब ..' राजस्थान में 'मनरेगा' ने नाम पर यूँ हुआ 300 करोड़ का घोटाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -