हिमाचल कांग्रेस में मची चुनावी हलचल
हिमाचल कांग्रेस में मची चुनावी हलचल
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों में सक्रियता नज़र आ रही है। कांग्रेस के नेता आलाकमान से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुॅंच रहे हैं। इन नेताओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु शामिल हैं। वे शुक्रवार प्रातः करीब 10.30 बजे शिमला से हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए जाऐंगे।

इनके साथ राज्य के उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी पहुॅंचेंगे। पार्टी में टिकट वितरण को लेकर चर्चा हो सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी आलाकमान से कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि, प्रदेश सरकार अपनी चुनावी घोषणा करने वाली है, माना जा रहा है कि, इन घोषणाओं को लेकर भी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है। पार्टी के नेता चुनाव घोषणा पत्र, कमेटी प्रचार और प्रसार, कमेटी समेत अन्य कमेटियों के गठन आदि पर चर्चा कर सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने से कांग्रेस नेताओं में हलचल का दौर है। कई नेता अपने लिए प्रत्याशी का टिकट प्राप्त करने की जुगत लगा रहे हैं।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017: अंबानी ने इंटरनेट डेटा को बताया Oxygen

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार का निधन

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017: ग्रहको को अपनी और खींच रही कंपनियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -