जोबट में BJP की जीत से गदगद हुए CM शिवराज, कहा- 'हम धनबल से जीत रहे हैं...'
जोबट में BJP की जीत से गदगद हुए CM शिवराज, कहा- 'हम धनबल से जीत रहे हैं...'
Share:

खंडवा: मध्यप्रदेश में भाजपा ने आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट कांग्रेस ने गवा दी है। जी हाँ, कांग्रेस से दो बार विधायक रहने के बाद भाजपा में शामिल हुई सुलोचना रावत ने कांग्रेस के महेश पटेल को हरा दिया है। वहीं दूसरी तरफ रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों पर मुकाबला कड़ा है। इसी के साथ खंडवा में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। आपको बता दें कि खंडवा और पृथ्वीपुर में भाजपा जश्न मनाने लगी है। इन सभी के बीच अप्रत्याशित सफलता से गदगद होकर सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी ऑफिस पहुंचे। वहीं बीजेपी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह जनता की जीत है।'

इसी के साथ इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर कटाक्ष भी किया है। उन्होंने कहा, 'अभी काउंटिंग जारी है। अभी तक के नतीजे बीजेपी के लिए सुखद और उत्साहवर्धक है। खंडवा में हम बहुत आगे हैं। जोबट का परिणाम हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस ने आदिवासियों में प्रचार किया था कि हम उनके विरोधी हैं। हमारी सरकार ने जनजातीय लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई थीं। जोबट में एकतरफा बीजेपी को बढ़त है। जोबट में शानदार सफलता के अपने मायने हैं।'

आगे उन्होंने कहा- 'पृथ्वीपुर की सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। वहां भी हमारी बढ़त काफी महत्वपूर्ण है। अभी तक के परिणाम बीजेपी के लिए शुभ और सुखदायी है। यह परिणाम साबित करता है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। हम सभी लोगों के आभारी हैं।' इसी के साथ उन्होंने कहा- 'कांग्रेस को अब लग रहा कि हम हार रहे हैं तो उन्हें लग रहा है कि हम धनबल से जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं पर पृथ्वीपुर में हमला हुआ है। कमलनाथ अब सच्चाई को स्वीकार करें। इस जीत के मायने बहुत महत्वपूर्ण है।'

कर्ज से परेशान किसान ने मौत को लगाया गले

MP: MBBS के छात्रों के लिए दंपती ने दान किया प्रीमेच्‍योर बेबी का शव

SDM की गाड़ी के आगे लेट गए कांग्रेस विधायक, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -