कमलनाथ के 'मदिरा प्रदेश' वाले बयान पर CM शिवराज ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा?
कमलनाथ के 'मदिरा प्रदेश' वाले बयान पर CM शिवराज ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू होने के पश्चात् राजनीति भी गरमा गई हैं। एक दिन पहले पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिये बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश का अपमान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ जी को मध्य प्रदेश की माटी से, यहां के संस्कारों से, यहां की संस्कृति से, लगाव नहीं हैं। वो जहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वो मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं। यह मध्य प्रदेश का अपमान हैं। यह मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता का अपमान हैं। यह मध्य प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं का अपमान हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह मध्य प्रदेश के भोले-भाले लोग मेहनती, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं देशभक्त हैं। आप उनका अपमान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के लोगों को ऐसे आहत मत कीजिए। आप का विरोध हमसे हैं। तो आप हमें गाली दीजिए, मगर हम मध्य प्रदेश का अपमान सहन नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार ने यदि आबकारी नीति बनाई है, तो जन भावनाओं को देखते हुए बनाई हैं। माताओं, बहनों के सम्मान को देखते हुए बनाई हैं। नशे को हतोत्साहित करने के लिए बनाई हैं।  
 
आपको बता दें मध्य प्रदेश नई शराबनीति को लेकर बुधवार को कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला था। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश की छवि बदलकर मदिरा प्रदेश रख दी हैं। यहां राशन महंगा एवं शराब सस्ती हैं। सरकार को विकास यात्रा की जगह हिसाब यात्रा निकाली चाहिए।
 

AAP पार्षद की गुंडागर्दी, भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता को MCD में मारा थप्पड़, Video

पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने राजनीति से लिया सन्यास, बोले- भाजपा के लिए करता रहूँगा काम

'सबूत दिखाओ संजय राउत..', CM शिंदे के बेटे पर लगाया था 'सुपारी' देने का आरोप, दर्ज हुआ केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -