बारिश के लिए बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे CM शिवराज, विशेष अनुष्ठान शुरू
बारिश के लिए बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे CM शिवराज, विशेष अनुष्ठान शुरू
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार प्रातः से देश-प्रदेश में अच्छी वर्षा एवं जनकल्याण की भावना को लेकर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने महारुद्र अनुष्ठान का आयोजन किया है। इसमें सीएम शिवराजसिंह चौहान भी सम्मिलित हुए। सोमवार प्रातः सीएम शिवराजसिंह चौहान देवास रोड स्थित पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां बीजेपी के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक किया। 

तत्पश्चात, वे अनुष्ठान में सम्मिलित हुए। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पंडित राम शर्मा ने बताया कि देश और प्रदेश में अच्छी वर्षा एवं जन-जन का कल्याण हो, इसी कामना के साथ महारुद्र अनुष्ठान किया जा रहा है। इसे महाकाल मंदिर के 66 पंडे-पुजारियों द्वारा किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के सम्पन्न होने तक सीएम शिवराजसिंह चौहान भी सम्मिलित रहे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी उनके साथ अनुष्ठान में हिस्सा लिया। 

मध्यप्रदेश में खंड वृष्टि के चलते भादौ मास में पहली बार भगवान महाकाल का महारुद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। सोमवार प्रातः पंडित घनश्याम पुजारी के आचार्यत्व में सीएम भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात, सतत जलधारा प्रवाहित की गई। 66 ब्राह्मणों ने नंदी हॉल में बैठकर महारुद्राभिषेक के 102 आवर्तन किए। अनुष्ठान को अभिषेकात्मक किया गया। दोपहर को अनुष्ठान की पूर्णाहुति की जाएगी। बता दे कि मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से 13 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस कारण देवाधिदेव महादेव महाकाल को मनाना नितांत आवश्यक है। पहली बार भादौ मास में यह अनुष्ठान हो रहा है। शास्त्रीय मान्यता के मुताबिक, वर्षा ऋतु में एक दिन शेष रहने पर भी इस तरह का अनुष्ठान किया जा सकता है।

'बागेश्वर बाबा पर मंडरा रही है मौत..', अनस अंसारी ने दी हत्या की धमकी, सनातन धर्म को लेकर लिखी अपमानजनक बातें

4 वर्षीय बच्चे का गला घोंटकर पति-पत्नी ने लगाया मौत को गले, चौंकाने वाला है मामला

'जुम्मे की नमाज़ के बाद प्रगति मैदान के लिए कूच करो..', G20 समिट बिगाड़ने के लिए आतंकी पन्नू ने मुस्लिमों को भड़काया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -