आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव को लेकर जारी किया घोषणापत्र
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव को लेकर जारी किया घोषणापत्र
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर आप का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 3 वर्ष में दिल्ली को चिकनगुनिया, डेंगू आदि बीमारियों से मुक्त कर देगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल में भाजपा दिल्ली साफ नहीं कर पाई। एमसीडी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। उनका कहना था कि नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के माध्मय से जनता की पीठ में छुरा घोंपा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में माफिया राज के चलते भ्रष्टाचार है व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने घोषणापत्र को लेकर कहा कि दिल्ली में नगर निगम में काबिज होने के बाद आम आदमी पार्टी हाउस टैक्स समाप्त करेगी।

सफाईकर्मियों को प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को 7 तारीख तक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी बेहतर बनाएगी। उनका कहना था कि जो सफाईकर्मी काॅन्ट्रेक्ट पर कार्य करेंगे उन्हें नियमित किया जाएगा।

MCD चुनाव : आप के आंतरिक सर्वे में भाजपा को मिल रही है 202 सीटें

MCD चुनाव : आप के विधायक अमानतउल्लाह पर चलाई गोलियां

पूर्व मंत्री संदीप कुमार जेल से बाहर, भाजपा प्रत्याशी के लिए कर रहे प्रचार!

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -